Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • नैनीताल में मल्टीस्टोरी पार्किंग और रोप वे होंगे कारगर : राज्यपाल
  • नैनीताल

नैनीताल में मल्टीस्टोरी पार्किंग और रोप वे होंगे कारगर : राज्यपाल

RNS INDIA NEWS 05/06/2024
rns featured image new

नैनीताल(आरएनएस)।  शहर में जाम की समस्या से निपटने के लिए छोटी-मल्टीस्टोरी पार्किंग और रोप-वे कारगर होंगे। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। यह बात राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने बुधवार को राजभवन में होटल एसोसिएशन और बोट एसोसिएशन नैनीताल के पदाधिकारियों के साथ बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि नैनीझील के रखरखाव के लिए नेशनल हाइड्रोग्राफर ऑफिस देहरादून जल्द ही झील का सर्वे करेगा। उन्होंने कहा कि समय के अनुरूप अवस्थापना सुविधाओं को विकसित किया जाना जरूरी है। उन्होंने पदाधिकारियों को पर्यटन क्षेत्र में सुधार किए जाने का सुझाव दिया। कहा कि नैनीझील का रखरखाव करना जरूरी है। पदाधिकारियों ने नैनीताल में पर्यटन व्यवसाय से संबंधित चुनौतियों की जानकारी राज्यपाल को दी। झील से सिल्ट हटाने, शहर की पार्किंग क्षमता बढ़ाने, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने, रक्षा संपदा की भूमि को पार्किंग के रूप में विकसित करने, पेयजल व्यवस्था के लिए वैकल्पिक समाधान खोजने, पुराने होटलों के पुनर्निर्माण कार्यों की स्वीकृति देने, मानसखंड के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन करने, नैनीताल तक बड़ी बसों का संचालन करने, पंतनगर एयरपोर्ट का विस्तारीकरण करने के सुझाव पदाधिकारियों ने दिए। बोट एसोसिएशन ने नैनीझील में बने स्टैंड पर शेल्टर बनाने का सुझाव दिया। राज्यपाल ने सभी समस्याओं के लिए उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस दौरान होटल एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट, बोट एसोसिएशन अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी ने किया सहस्त्रधारा हेलीपैड के निकट सिटी पार्क में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग कर वृक्षारोपण
Next: भौसारी गधेरे में लगाए 100 से अधिक बांज के पेड़

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.