Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों ने की मुख्य सचिव से मुलाकात
  • देहरादून

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों ने की मुख्य सचिव से मुलाकात

RNS INDIA NEWS 03/06/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों ने सोमवार को सचिवालय में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपनी मांगों पर कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई। इस पर मुख्य सचिव ने अपर मुख्य सचिव वित्त आनंद बर्द्धन को कर्मचारियों से वार्ता कर समस्याओं का हल निकालने के निर्देश दिए। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पांडे व महामंत्री शक्ति प्रसाद भट्ट ने मुख्य सचिव से मुलाकात के दौरान कहा कि शासन स्तर पर वार्ता और सहमति के बावजूद उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि बार बार बैठकों के बावजूद समस्याओं का कोई हल नहीं निकल पा रहा है। इस पर मुख्य सचिव ने अपर मुख्य सचिव वित्त को परिषद के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर लंबित मांगों के समाधान के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव से मुलाकात के दौरान परिषद पदाधिकारियों ने कहा कि एसीपी के तहत प्रमोशन न पाने वाले कर्मचारियों का ब्योरा उपलब्ध हो गया है। ऐसे में जल्द कर्मचारियों के प्रमोशन किए जाएं। वेतन समिति की रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए। प्रमोशन में शिथलीकरण की व्यवस्था को पहले की तरह बहाल किया जाए। गोल्डन कार्ड के तहत ओपीडी व दवा केंद्रों में कैशलेस इलाज की सुविधा। साथ ही सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा शुरू हो। सरकारी कार्यों के लिए 5400 ग्रेड वाले कर्मचारियों को हवाई जहाज में यात्रा की सुविधा दी जाए। वाहन भत्ता बढ़ाकर प्रतिमाह 1200 रुपए से 2500 किया जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फोन पर साली का एक्सिडेंट होने की बात कहकर एक लाख ठगे
Next: तय रूट पर निकलेगा विजय प्रत्याशी का जुलूस

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.