Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • आंधी तूफ़ान से गिरे पेड़; 01 की मौत, 12 घायल
  • अल्मोड़ा

आंधी तूफ़ान से गिरे पेड़; 01 की मौत, 12 घायल

RNS INDIA NEWS 01/06/2024
WhatsApp Image 2024-06-01 at 18.19.54_11zon

अल्मोड़ा। शनिवार को दोपहर में आए अंधड़ के दौरान जनपद अंतर्गत रानीखेत क्षेत्र में पेड़ गिरने से 03 हादसों में 01 की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए। रानीखेत में चल रहे उर्स मेले में शनिवार दोपहर के समय आए जबरदस्त आंधी-तूफान से पेड़ गिरने से हादसा हो गया जिसमें एक शख्स की मौत हो गई और 08 गंभीर घायल हो गए। शनिवार को दोपहर में आए अंधड़ के बीच कई दुकानों के टेंट उखड़ गए। वहीं, एक विशाल पेड़ गिरने से कई लोग उसके नीचे दब गए। हादसे में एक शख्स की दर्दनाक मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे रानीखेत में चल रहे उर्स मेले के बीच अचानक तेज आंधी-तूफान आने से अफरा-तफरी मच गई। धूल भरी आंधी के साथ कई दुकानों में लगे तिरपाल उखड़ गए। लोग कुछ कर पाते इससे पहले एक विशाल पेड़ जोरदार आवाज के साथ मेलास्थल पर गिरा। जिसमें कई लोग दब गए। बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक 50 साल के व्यक्ति की मौत हो गई है। 08 लोग घायल हैं। घायलों में कृष्णा (15 वर्ष) पुत्र कमल निवासी बमस्यू रानीखेत, सरताज पुत्र इकराज निवासी सितारगंज उधम सिंह नगर, हिमांशु बिष्ट पुत्र पूरन सिंह बिष्ट निवासी बमस्यू रानीखेत, मेघा (21 वर्ष) पुत्री बिपिन चंद्र निवासी जरूरी बाजार रानीखेत, राजपाल (52 वर्ष) पुत्र टीकाराम निवासी बाजपुर ऊधम सिंह नगर, कमरू खान पुत्र अब्दुल राशीद निवासी बाजपुर ऊधम सिंह नगर, नबी अहमद (35 वर्ष) पुत्र मोहम्मद अहमद निवासी रामपुर उत्तर प्रदेश, नासिर (26 वर्ष) पुत्र मोहम्मद अनीफ निवासी बाजपुर ऊधम सिंह नगर को राजकीय चिकित्सालय रानीखेत भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सकों की टीम उनके उपचार में जुटी है। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हें हायर सेण्टर रेफेर किया जा रहा है। संजू देवल पुत्र रामचंद्र उम्र 50 वर्ष निवासी रामपुर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है। वहीं ग्राम झलोरी के पास एक वाहन में पेड़ गिरने से रिया उर्फ रदिमा (13 वर्ष) पुत्री शंकर दत्त, हंसी देवी (70 वर्ष) पत्नी हरिदास, किरन पत्नी खीमानंद निवासी सनाडा भिकियासैंण अल्मोड़ा और गनियाद्योली में पेड़ गिरने से पीतांबर पुत्र देवी दत्त निवासी गनियाद्योली घायल हो गए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 01 जून
Next: अधिवक्ता की पत्नी से मारपीट और लूट में वाद दायर

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-10 at 17.49.21
  • अल्मोड़ा

खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • हवालबाग में जल संरक्षण अभियान के तहत विशेष गोष्ठी आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.