Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • तंबाकू के हानिकारक प्रभावों पर दी जानकारी 
  • पौड़ी

तंबाकू के हानिकारक प्रभावों पर दी जानकारी 

RNS INDIA NEWS 31/05/2024
rns featured image new

कोटद्वार(आरएनएस)।  विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर शुक्रवार को एकोहम फाउंडेशन की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों को तंबाकू के हानिकारक प्रभावों की जानकारी दी गई।नगर निगम के अंतर्गत सिमलचौड़ स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में फाउंडेशन संस्थापक डॉ. अपाला बडूनी ने कहा कि तंबाकू के सेवन से विभिन्न प्रकार के कैंसर, हृदय रोग, श्वसन विकार पैदा होते हैं। कहा कि तंबाकू उत्पादों में कार्सिनोजेनिक पदार्थ होते हैं जो मुंह के प्री-कैंसर और कैंसर के विकास का कारण बन सकते हैं। किसी भी रूप में तंबाकू का सेवन मुंह के कैंसर के जोखिम को काफी बढ़ा देता है। उन्होंने युवाओं पर तंबाकू विज्ञापनों के प्रभाव को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सख्त नियमों के बावजूद, तंबाकू कंपनियां डिजिटल मीडिया, सोशल नेटवर्किंग साइट्स और अन्य नवीन तरीकों से अपने उत्पादों का विपणन करके युवाओं को लक्षित कर रही हैं। यह लक्षित विज्ञापन तंबाकू के उपयोग को सामाजिक रूप से स्वीकार्य और आकर्षक आदत के रूप में गलत धारणा उत्पन्न करता है, जिससे युवाओं में प्रयोग और लत बढ़ती है। कहा कि तंबाकू के उपयोग पर कड़े नियंत्रण लागू किए जाने चाहिए। बताया कि 2017 में स्थापित फाउंडेशन स्वास्थ्य सेवा, ग्रामीण विकास व शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रही है। इस मौके पर संस्था के प्रोजेक्ट हेड आशुतोष शर्मा, आउटरीच ऑफिसर अंकित भड़ाना, वालंटियर डॉक्टर डॉ. निकिता और इरफान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जंगल में आग लगा रहे व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश
Next: क्वैराला घाटी के लफड़ा गांव में बिजली आपूर्ति ठप

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.