Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • कॉलेज आने के लिए कोविड टेस्ट रिपोर्ट व अभिभावकों का सहमति पत्र जरूरी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

कॉलेज आने के लिए कोविड टेस्ट रिपोर्ट व अभिभावकों का सहमति पत्र जरूरी

RNS INDIA NEWS 14/12/2020
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखण्ड में मंगलवार से विश्वविद्यालय और महाविद्यालय खुलने जा रहे हैं। फिलहाल कॉलेज में प्रेक्टिल सब्जेक्ट वाले छात्रों को आने की अनुमति दी जा रही है। वह भी 30-30 या 50-50 के बैच में ही छात्र कॉलेज में आ सकेंगे। उत्तराखण्ड सरकार ने 15 दिसंबर से कॉलेज और यूनिवर्सिटी खोलने का निर्णय लिया है। जिसके बाद से कॉलेजों और यूनिवर्सिटियों में सेनेटाइजेश का कार्य भी चल रहा है। वहीं छात्रों को कक्षा में छह फीट की दूरी पर बैठाने के लिए भी कार्य किया जा रहा है। वहीं कॉलेज प्रबंधन में दूसरे राज्यों से आने वाले छात्रों के लिए कोविड जांच जरूरी कर दी है। इसके साथ ही छात्रों को साथ में अभिभावकों का सहमति पत्र भी लाना जरूरी होगा। इधर सरकार और कॉलेज प्रबंधन कोरोना संक्रमण के बढ़ते कहर को देखते हुए कोविड जांच को जरूरी मान रहे हैं तो वहीं छात्र संगठन कोविड जांच का खर्चा सरकार द्वारा वहन किए जाने की मांग कर रहे हैं। विदित हो कि बाहरी राज्यों से आने वाले छात्रों के लिए कोविड जांच अनिवार्य की गई तो कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। छात्र संगठन इस निर्णय पर तो राजी हैं लेकिन इसका खर्चा छात्रों पर डालने की बजाय सरकार द्वारा ही उठाए जाने की मांग संगठनों द्वारा की जा रही है। जिस कारण तमाम छात्र संगठन आवाज उठा रहे हैं। हालांकि कल से कॉलेज और यूनिवर्सिटी खुलने वाली हैं और प्रेक्टिकल सब्जेक्ट वाले छात्रों को प्रेक्टिकल कॉलेज आना ही होगा। ऐसे में अगर वे सरकार के भरोसे रहते हैं तो इन दिनों मेें होने वाली पढ़ाई का उनका नुकसान होगा ही साथ ही वे अपने सहपाठियों से भी पिछड़ जाएंगे। कॉलेज और यूनिवर्सिटी के लिए जारी एसओपी के तहत छात्रों को कॉलेज आने और कक्षाओं में शामिल होने की अनुमति दी जा रही है। कोविड टेस्ट रिपोर्ट नहीं लाने पर छात्रों के सामने समस्या खड़ी हो सकती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वैवाहिक समारोह में गये दो युवकों के लापता होने से मचा हडक़ंप
Next: दो करोड़ के ड्रग्स बरामद, बच्चों को हथियार बनाकर करते थे स्मगलिंग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.