Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नशा मुक्ति अभियान को जनांदोलन बनाने की अपील
  • देहरादून

नशा मुक्ति अभियान को जनांदोलन बनाने की अपील

RNS INDIA NEWS 31/05/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। नशा मुक्ति के अभियान को जनांदोलन बनाना होगा। खासकर युवाओं को इसमें आगे आना होगा। क्योंकि कोई भी आंदोलन युवाओं के बिना अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकता है। ये बात मैती आंदोलन के जनक पद्मश्री कल्याण सिंह रावत ने शुक्रवार को सीआईएमएस कुआंवाला में तंबाकू के खिलाफ आयोजित जागरुकता कार्यशाला में कही।कार्यक्रम का आयोजन जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ स्वास्थ्य विभाग और मानवाधिकार संरक्षण एवं भ्रष्टाचार निवारक समिति की ओर से किया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत में संस्थान के छात्र छात्राओं ने तंबाकू निषेध पर केंद्रित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से नुक्कड़ दल ने तंबाकू मुक्त अभियान पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।तंबाकू मुक्त समाज और जीवन विषय पर विभिन्न छात्र छात्राओं ने पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रस्तुतिकरण देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया। इसके बाद साइकोलॉजिस्ट डा. अनुराधा ने युवाओं को तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक किया। करने के लिए प्रस्तुतिकरण दिया गया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय जैन ने कहा कि युवाओं को तंबाकू से दूर रखना होगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि एक्टिव स्मोकर से ज्यादा पैसिव स्मोकिंग को कम करने पर काम करना होगा। संस्थान के अध्यक्ष एडवोकेट ललित जोशी ने कहा कि वे सालो से नशा मुक्ति के खिलाफ युवाओं के बीच अभियान चला रहे हैं। कहा कि शिक्षा और सामाजिक बदलाव से ही हम युवाओं को नशे से दूर रख सकते हैं। उन्होंने नशे को समाज व देश का सबसे बड़ा दुश्मन बताया।
इस दौरान पूर्व शिक्षा निदेशक पुष्पा मानस, आईआईपी के निदेशक डॉ हरेंद्र बिष्ट, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ निधि रावत, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ प्रदीप रावत, जिला सलाहकार एनटीसीपी अर्चना उनियाल सहित कई लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क पर पलटी बस, सभी यात्री सुरक्षित
Next: अवैध कोकाट की लकड़ी ले जा रहा केंटर पकड़ा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.