Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भीषण गर्मी से फट रहे आम और लीची के फल
  • देहरादून

भीषण गर्मी से फट रहे आम और लीची के फल

RNS INDIA NEWS 30/05/2024
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)।  प्रचंड गर्मी से फलों का उत्पादन भी प्रभावित होने लगा है। आम और लीची के बगीचों में फलों के फटने और पेड़ से झड़ने के कारण बागवानों को भारी नुकसान हो रहा है। फलों पर बरप रहे मौसम के इस कहर से बागवान चिंतित हैं। कृषि विज्ञान केंद्र ढकरानी के वैज्ञानिक डॉ. शंकर दयाल ने कहा कि तेजी से बढ़ते तापमान के कारण फलों के फटने की समस्या को देखते हुए किसानों को लीची और आम की अच्छी उपज प्राप्त करने के लिए पौधों में लगातार नमी बनाएं रखनी होगी।मौजूदा परिवेश में लीची और आम के फलों का फटना गंभीर समस्या है, जो इनकी वृद्धि और विकास के दौरान होता है। इससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। खासकर लीची के फलों के फटने की समस्या दिन में उच्च तापमान (35-40 डिग्री सेल्सियस) और कम सापेक्ष आर्द्रता (60 प्रतिशत) के कारण हो रहा है। इसमें आंतरिक और बाह्य दोनों कारकों की भूमिका शामिल है।
जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के अलावा, फलों की शुरुआती वृद्धि के दौरान फल के त्वचा का असामान्य विकास इस विकार को बढ़ावा दे रहा है। फलों की वृद्धि के अंतिम चरण के दौरान दरारें पड़ती हैं। फलों को फटने से बचाने के लिए किसान इसका त्वरित उपचार करें। डॉ. शंकर दयाल ने बताया कि कैल्शियम नाइट्रेट (0.5-1 प्रतिशत), बोरेक्स (0.4-0.8 प्रतिशत), जेड एन (0.4 प्रतिशत), जीए 3 (10 पीपीएम) के अकेले या मिलाकर छिड़काव किया जाना जरूरी है। समय पर सिंचाई और मल्चिंग करने से इस समस्या को नियंत्रित किया जा सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चेक बाउंस के आरोपी को तीन माह की सजा
Next: जिज्ञासा विवि ने किया हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन

Related Post

ssju logo
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़
  • बागेश्वर

एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
  • गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या
  • डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों के तबादले पर संघर्ष वाहिनी का प्रदर्शन
  • 2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल
  • ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत सीडीओ पहुंचे काँटली
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.