Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • घरेलू विवाद में एचटी लाइन के टावर पर चढ़ा युवक, चालान
  • ऊधम सिंह नगर

घरेलू विवाद में एचटी लाइन के टावर पर चढ़ा युवक, चालान

RNS INDIA NEWS 30/05/2024
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)।  पारिवारिक विवाद में पत्नी से कहासुनी के चलते वैशाली कॉलोनी में एक व्यक्ति बुधवार दोपहर एचटी लाइन के टावर पर चढ़ गया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को किसी तरह नीचे उतारा। उसे हिरासत में लेकर 81 पुलिस एक्ट में उसका चालान किया। जानकारी के मुताबिक आईटीआई थाना क्षेत्र की वैशाली कॉलोनी निवासी रवि सिंह के घर उसकी सास आई थी। रवि की किसी बात को लेकर सास से बहस हो गई। इसके बाद उसकी पत्नी मायके चली गई। घरेलू विवाद में रवि हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया। यह देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर आईटीआई थाने के एसआई प्रकाश सिंह बिष्ट, एएसआई पुष्कर बिष्ट, कांस्टेबल जितेंद्र सिंह नेगी, प्रभाष सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने रवि को समझाकर उसे नीचे उतरने को कहा, पर वह पत्नी को बुलाने की जिद पर अड़ा रहा। इस दौरान वह भड़ास भी निकालता रहा। पुलिस ने जैसे-तैसे उसकी पत्नी को बुलाया। पत्नी के कहने पर युवक टावर से नीचे उतरा। एसआई प्रकाश विष्ट ने बताया कि पूछताछ के बाद उसका 81 पुलिस एक्ट में चालान किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाजपुर में ट्रांसपोर्टरों ने डीएम, एसएसपी को भेजा शिकायती पत्र
Next: साइबर फ्रॉड के मामले में बाजपुर पहुंची हरियाणा पुलिस

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.