
पिथौरागढ़(आरएनएस)। बरम के तोली में एक महिला की दस वर्ष का संघर्ष रंग लाने लगा है। टेंट लगाकर रखने वाली महिला लंबे समय से आवास योजना का लाभ उठाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रही थी, लेकिन उसकी सुध किसी ने नहीं ली। डीएम रीना जोशी की पहल के बाद महिला को आवास योजना का लाभ मिल गया है। वर्तमान में भवन निर्माण का कार्य प्रगति पर है। तोली निवासी दिव्यांग धर्मेंद्र प्रसाद का परिवार आर्थिक तौर पर कमजोर है। पूर्व में परिवार से अलग होने के बाद वह गांव में ही टैंट लगाकर अपनी पत्नी सुनीता देवी और बच्चों के ने बताया कि सरकार की ओर से संचालित विभिन्न आवास योजनाओं के लिए उन्होंने आवेदन किया, लेकिन किन्हीं कारणवश उन्हें सरकारी मदद नहीं मिली। बाद में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष डीडीहाट विक्रम दानू को उन्होंने अपनी समस्या बताई। दानू ने मामला डीएम रीना जोशी के समक्ष रखा। तब कहीं महिला को अटल आवास योजना के तहत मकान आवंटित हुआ। दानू ने डीएम रीना का आभार जताया है। इधर योजना का लाभ मिलने से परिवार भी खुश है। उनका कहना है कि अब उनके सिर पर भी पक्की छत होगी।


