Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • अमावस्या स्नान को लेकर भारी वाहनों को बॉर्डर पर ही रोका
  • हरिद्वार

अमावस्या स्नान को लेकर भारी वाहनों को बॉर्डर पर ही रोका

RNS INDIA NEWS 14/12/2020
rns featured image new

रुडकी। अमावस्या स्नान को लेकर हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। पुलिस ने भारी माल वाहक वाहनों को बॉर्डर पर ही रोक दिया। हरियाणा समेत विभिन्न राज्यों के अलावा लोकल वाहनों का दबाव रहा। भारी वाहन बॉर्डर पर ही रोके जाने से जाम की स्थिति ज्यादा नहीं बनी। व्यवस्था बनाने के लिए यातायात पुलिस हाईवे पर मौजूद रही। सोमवार को अमावस्या स्नान को लेकर पुलिस-प्रशासन ने पहले ही पूरी तैयारी कर ली थी। हरिद्वार में ज्यादा भीड़ बढऩे पर गंगा स्नान के लिए जाने वाले यात्री वाहनों को बॉर्डर पर रोकने की तैयारी थी। रविवार को मंगलौर कोतवाली में भी एसपी देहात एसके सिंह ने पुलिस-प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्थाओं को लेकर बैठक की थी। तय हुआ था कि यदि कोई अमावस्या स्नान के लिए आना चाहता है तो वह आ सकता है। पुलिस को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो। गंगा स्नान के लिए जाने वाले यात्री वाहनों को बॉर्डर पर रोकने की जरूरत नहीं पड़ी। सोमवार को अमावस्या स्नान को लेकर दिनभर हाईवे पर वाहन का दबाव तो रहा, लेकिन बहुत ज्यादा जाम जैसे हालात नहीं बने। हाईवे को जाम मुक्त रखने के लिए बॉर्डर पर भारी माल वाहनों को रोका गया। नारसन बॉर्डर समेत लक्सर के अलावा भगवानुपर के पास भी भारी वाहनों को रोका गया। यातायात निरीक्षक मोहम्मद अकरम ने बताया कि अमावस्या स्नान को लेकर हाईवे पर वाहनों की संख्या अधिक रही। यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे इसके मद्देनजर भारी वाहनों को बॉर्डर पर ही रोक दिया गया था। रात्रि के वक्त भारी वाहनों को बॉर्डर से होकर उन्हें सीमा में प्रवेश मिला। व्यवस्था बनाने के लिए लक्सर, लंढौरा और मंगलौर में यातायात पुलिस की ओर से कर्मी तैनात किए गए। ताकि हाईवे को जाम मुक्त किया जा सके और श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की कोई दिक्कत न हो सके। यातायात निरीक्षक मोहम्मद ने बताया कि अमावस्या स्नान को लेकर हाईवे पर आम दिनों के मुकाबले वाहनों का दबाव अधिक रहा। यातायात पुलिस की ओर से हाईवे को जाम मुक्त रखने के लिए इंतजाम किए गए थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड टी बोर्ड के उपाध्यक्ष गोविन्द पिलख्वाल ने कौसानी टी फैक्ट्री का किया निरीक्षण, कहा चाय के माध्यम से सृजित करेंगे रोजगार
Next: आप कार्यकर्ताओं ने उपवास रख किया किसान बिल का विरोध

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.