Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ब्रेक फेल होने से पलटी यात्रियों से भरी बस
  • देहरादून

ब्रेक फेल होने से पलटी यात्रियों से भरी बस

RNS INDIA NEWS 28/05/2024
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)।  बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर मंगलवार को कौड़ियाला के नजदीक यात्रियों से भरी एक बस के ब्रेक फेल गए। चालक ने सूझबूझ से यात्रियों को बचाने के लिए बस को पहाड़ी की तरफ मोड़कर पलटा दिया। हादसे में छह यात्री जख्मी हो गए, जबकि अन्य सकुशल बच गए। बस में कुल 28 यात्री सवार थे जो तेलंगाना के निवासी हैं। देवप्रयाग पुलिस के मुताबिक सुबह छह बजे चारधाम दर्शन कर लौट रहे तेलंगाना निवासी 28 यात्रियों से भरी बस पलटने की सूचना मिली। फौरन पुलिसकर्मी और एसडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने बस सवार घायल छह यात्रियों को काफी जद्दोजहद के बाद बाहर निकाला। सभी घायलों को ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूछताछ में उनकी पहचान नरुला बालराज, जयप्रदा, गणेश, श्रीलता, बोरंगती राजू और संध्यारानी सभी निवासीगण बांरगला, तेलंगाना के रूप में हुई। थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत ने बताया कि बस सवार 22 यात्री सुरक्षित हैं। उन्हें पुलिस ने अन्य वाहन से ऋषिकेश भेज दिया गया है। संबंधित ट्रैवल एजेंसी ने दूसरी बस ऋषिकेश भेजने की बात कही है, जिसके चलते यात्रियों की सुरक्षा को एक सिपाही भी उनके साथ भेजा गया है। बताया कि चालक वीरेंद्र सिंह ने यात्रियों को चारधाम दर्शन कराकर हरिद्वार ले जाने की बात कही है। पूछताछ में उसने बताया कि बस के ब्रेक फेल हो गए। अनहोनी न हो, इसके लिए बस को पहाड़ की तरफ मोड़ दिया, जिससे वह पलट गई। फौरन ऐसा नहीं करता, तो बस सीधे खाई में गिरती। थानाध्यक्ष ने इसे यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर प्रथम दृष्टया चालक की सूझबूझ बताया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मालीवाल पिटाई मामले में बिभव कुमार की न्यायिक हिरासत खत्म, दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में किया पेश
Next: शराब की दुकान के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.