Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मालीवाल पिटाई मामले में बिभव कुमार की न्यायिक हिरासत खत्म, दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में किया पेश
  • राष्ट्रीय

मालीवाल पिटाई मामले में बिभव कुमार की न्यायिक हिरासत खत्म, दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में किया पेश

RNS INDIA NEWS 28/05/2024
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)।  आप  की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुई कथित मारपीट के मामले में आरोपी बिभव कुमार की न्यायिक हिरासत खत्म होने के बाद मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने उन्हें तीस हजारी कोर्ट में पेश किया। तीस हजारी कोर्ट ने शुक्रवार (24 मई) को बिभव कुमार को चार दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
इससे एक दिन पहले यानी 27 मई को तीस हजारी कोर्ट ने बिभव की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। सुनवाई के दौरान जज ने कहा, ‘पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज नहीं किया जा सकता है। केवल प्राथमिकी दर्ज कराने में देरी से मामले पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा क्योंकि चार दिनों के बाद भी मेडिकल रिपोर्ट में चोटें स्पष्ट रूप से दर्ज हुई हैं।’ वहीं जमानत का विरोध करते हुए मालीवाल ने अदालत से कहा कि अगर कुमार को रिहा किया गया, तो उनकी जान और उनके परिवार को गंभीर खतरा है। मालीवाल ने दावा किया कि घटना के बारे में एक यूट्यूबर द्वारा एकतरफा वीडियो बनाया गया था, जिसके बाद उन्हें धमकियां मिलनी शुरू हो गईं।
केजरीवाल के पीए बिभव कुमार पर 13 मई को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक आवास पर मालीवाल के साथ कथित तौर पर मारपीट करने का आरोप है। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने 18 मई को उन्हें सीएम आवास से ही गिरफ्तार किया था। इसके बाद तीस हजारी कोर्ट ने उन्हें 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया था। दिल्ली पुलिस ने अपने रिमांड आवेदन में कहा कि जांच के दौरान गवाहों के बयानों के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक, वैज्ञानिक और चिकित्सा साक्ष्य एकत्र किए गए हैं।
स्वाति मालीवाल का आरोप है कि बिभव ने 13 मई को सीएम हाउस में उन पर हमला किया और उन्हें धमकी भी दी। मालीवाल ने अपनी शिकायत में बताया है कि बिभव ने उन्हें 7-8 बार थप्पड़ मारा और उनके सिर पर वार किया। इसके बाद उनकी छाती और पेट पर भी लात मारी। इस दौरान उनके शर्ट के बटन भी खुल गए थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क हादसे में भाई-बहन घायल
Next: ब्रेक फेल होने से पलटी यात्रियों से भरी बस

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.