Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सरकारी जमीनों से अतिक्रमण हटाने को चलाएं अभियान
  • देहरादून

सरकारी जमीनों से अतिक्रमण हटाने को चलाएं अभियान

RNS INDIA NEWS 20/05/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  जिलाधिकारी सोनिका ने अफसरों को सरकारी जमीनों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनसुनवाई में सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण की कई शिकायतें मिली। जिस पर उन्होंने कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई में डीएम के सामने कुल 84 शिकायतें मिलीं। खासतौर अतिक्रमण और जमीनों से जुड़े विवाद की तमाम शिकायतें मिली हैं। साथ ही जौलीग्रांट में सील भूमि पर निर्माण होने, ननूरखेड़ा में सफाई न होने के साथ ही चकराता में लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई जा रही सड़क मानक अनुरूप न होने की शिकायत लोगों ने की। डीएम ने सभी उपजिलाधिकारियों के साथ ही नगर निगम और नगर निकाय के अधिकारियों से सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाने को कहा। उन्होंने जौलीग्रांट में सील जमीन पर निर्माण के मामले में एसडीएम डोईवाला और एमडीडीए को कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने डेंगू और मानसून को देखते हुए नालों की सफाई पर भी रिपोर्ट मांगी। डीएम सोनिका ने कहा कि पेयजल शिकायतों को लेकर तीन कंट्रोल रूम संचालित किए जा रहे हैं। इनमें आ रही शिकायतों की लगातार निगरानी की जा रही है।
जनसुनवाई में अपर मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, एडीएम वित्त रामजी शरण शर्मा, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार, एसडीएम सदर हरगिरी, एसडीएम मुख्यालय शालिनी नेगी, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी विद्याधर कापड़ी, अधिशासी अभियंता ऊर्जा निगम राकेश कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रुद्रनाथ ट्रैक पर यात्री भोजन-पानी को तरसे
Next: बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर मकान मालिक पर चालानी कार्यवाही

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.