Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • विदेश में नौकरी के नाम पर 4.31 लाख की साइबर ठगी
  • ऊधम सिंह नगर

विदेश में नौकरी के नाम पर 4.31 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 20/05/2024
hacker

रुद्रपुर(आरएनएस)।   आवास विकास की एक युवती के साथ विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 4.31 लाख की साइबर ठगी की गई है। साइबर ठग युवती से नौकरी के लिए अलग-अलग चार्ज बताकर रकम ठगते रहे। सोमवार को पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।आवास विकास निवासी निधि केडियाल पुत्री राजेन्द्र प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसने नौकरी दिलाने वाली कथित दो वेबसाइट पर अपना बायोडाटा अपलोड किया था। बीते 16 जनवरी उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉलर ने अपना नाम नायक देशमुख बताकर कहा कि वह बैंगलुरु की कथित एसएपी मैनेजमेंट कंसल्टेंट नाम की कंपनी में काम करती है। उसे कहा गया कि उन्होंने उसका बायोडाटा देखा है और उसे जापान की एक कंपनी में जॉब के लिए ऑफर किया। इसके बाद उसका ऑनलाइन इन्टरव्यू लिया गया। इसमें उसका उसका चयन होना बताया गया। वहीं उसे मेल के जरिए सिक्योरिटी के रूप में 32,780 रुपये जमा करने के लिए कहा गया। इस पर विश्वास कर 23 जनवरी को उसने अपनी बहन कीर्ति से रकम लेकर यूपीआई के जरिए जमा कर दी। इसके बाद उसे अलग-अलग नंबरों से कॉल और वाट्सअप चेट कर वेरिफिकेशन, डाक्यूमेंट चार्ज और अन्य चार्ज के नाम पर अलग-अलग दिन में कुल 4,31,857 रुपये मांगे गए। जब उसने ऑनलाइन सर्च किया तो पता चला कि जापान में इस नाम पर कोई कंपनी नहीं है, तब उसे ठगे जाने के एहसास हुआ। पीड़ित ने पुलिस से उसकी रकम वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने की चारधाम यात्रा सहित ग्रीष्मकाल के दृष्टिगत पेयजल और विद्युत आपूर्ति की समीक्षा
Next: मामूली विवाद में भाइयों को पीटा, वीडियो वायरल

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

लोन सेटलमेंट के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोप, खाताधारकों ने की कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा से डी. फार्मा का छात्र लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.