Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • श्रीनगर में फिर गुलदार दिखने से दहशत
  • पौड़ी

श्रीनगर में फिर गुलदार दिखने से दहशत

RNS INDIA NEWS 20/05/2024
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)।  श्रीनगर क्षेत्र में रविवार देर रात एक बार फिर गंगा दर्शन मोड पर गुलदार दिखाई दिया। कुछ युवाओं ने इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल की है। क्षेत्र में गुलदार दिखने से लोगों में दहशत है। स्थानीय निवासी अंजुल रावत ने बताया कि वह रविवार रात को अपने दोस्तों के साथ वाहन से सफर कर रहे थे, करीब साढ़े ग्यारह बजे गंगा दर्शन के पास गुलदार सड़क से नीचे की ओर गुजरते हुए दिखा। बीते शुक्रवार को गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर स्थित महिला छात्रावास के पास डांग जाने वाले तिराहे पर गुलदार ने तीन वर्षीय सूरज को मार डाला था। वहीं दूसरी तरफ वन विभाग भी श्रीनगर में गुलदार को पकड़ने की कोशिश कर रहा है। नागदेव रेंज के वनक्षेत्राधिकारी ललित मोहन नेगी ने बताया कि घटना स्थलों सहित दो जगहों पर वन विभाग ने तीन पिंजरे भी लगाए हुए हैं। इसके साथ ही 7 ट्रैप कैमरों की मदद से गुलदार की चहलकदमी पर वन विभाग नजर बनाये हुए है। 5 सदस्यों की टीम श्रीनगर क्षेत्र में गश्त कर रही है। बावजूद इसके गुलदार वन विभाग के पिंजरों में कैद नहीं हो पा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बिजली जंक्शन बॉक्स में लगी आग, बड़ा हादसा टला
Next: बदरीनाथ में अलकनन्दा का जल स्तर बढ़ा

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.