Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • सीएचसी में फैली अव्यवस्थाओं पर सीएमएस से मिला शिष्टमंडल
  • रुद्रप्रयाग

सीएचसी में फैली अव्यवस्थाओं पर सीएमएस से मिला शिष्टमंडल

RNS INDIA NEWS 16/05/2024
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।   सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं से आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक्सरे मशीन अधिकांश समय खरब पड़ी रहती है, जबकि कई बार लो वोल्टेज की समस्या के कारण कई जरूरी कार्य नहीं हो पा रहे हैं। मजबूरी में मरीजों को 17 किलोमीटर दूर जिला चिकित्सालय जाना पड़ रहा है। इस समस्याओं को लेकर गुरुवार को अगस्त्यमुनि के व्यापारियों के एक शिष्टमंडल ने सीएचसी के चिकित्साधीक्षक से वार्ता की। सीएचसी में फैली अव्यस्थाओं पर व्यापार संघ के प्रांतीय संगठन मंत्री शत्रुघ्न सिंह नेगी के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. विशाल वर्मा से मुलाकात की। बताया कि सीएचसी अगस्त्यमुनि केदारघाटी की एक लाख से अधिक जनसंख्या की लाइफ लाइन है, किंतु इसकी व्यवस्था पटरी से उतरी है। एक्सरे मशीन अक्सर खराब रहती है, जिससे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, वहीं कई बार लो वोल्टेज के कारण भी समस्या पैदा हो रही है। जनवरी माह में केदारनाथ विधायक के साथ हुई बैठक में भी यह मुद्दा उठाया गया। तब भले ही अस्पताल प्रशासन ने सभी दिक्कतों को दूर करने का भरोसा दिया था। वार्ता के दौरान चिकित्साधीक्षक डॉ. वर्मा ने बताया कि एक्सरे मशीन के खराब होने की सूचना मेटनेंश कंपनी को दे दी गई है। बुधवार को बैटरी की समस्या का समाधान हो गया था, किंतु सॉफ्टवेयर की दिक्कत आने से यह दिक्कत हुई जिसे जल्द ही एक्सपर्ट के आने पर दूर किया जाएगा। सीएचसी का लोड बढ़ाने के लिए विद्युत विभाग के पास निर्धारित शुल्क जमा करा दिया है। जल्द ही लो-वोल्टेज की समस्या हल हो जाएगी। शिष्टमंडल में सांसद प्रतिनिधि श्रीनन्द जमलोकी, विधायक प्रतिनिधि विक्रम नेगी, निवर्तमान सभासद उमा भट्ट, व्यापार संघ अध्यक्ष त्रिभुवन नेगी, व्यापार संध के पूर्व जिला महामंत्री मोहन रौतेला, पूर्व नगर अध्यक्ष नवीन बिष्ट, हरिहर रावत, विजय बंगरवाल आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भगवान मद्महेश्वर के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू
Next: सोनप्रयाग में यात्री दल और पुलिस की धक्का-मुक्की

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.