
देहरादून(आरएनएस)। मसूरी में शनिवार दोपहर हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। बारिश शुरू होते ही मालरोड पर सन्नाटा पस गया। हालांकि शाम चार बजे बाद फिर से धूप खिल आई और मालरोड समेत मसूरी की सड़कों पर पर्यटक उमड़ पड़े। बारिश से मसूरी का मौसम सुहावना हो गया है। यहां वीकेंड पर पहुंचे पर्यटक भी बदले मौसम में सुकून महसूस कर रहे हैं। दिल्ली से मसूरी घूमने आए पर्यटक पृथ्वी सिंह, जानकी देवी, शीत समेत अन्य ने बताया कि इन दिनों मैदानी क्षेत्रों में गर्मी से हाल बेहाल है लेकिन यहां पर अचानक मौसम बदलने से काफी ठंडा हो गया है। वहीं, दूसरी ओर देर रात को हुई बारिश से कीताबघर के समीप नाला चोक हो गया, इससे गंदा पानी होटल में घुस गया। यहां कमरों में रखा सारा सामना खराब हो गया। होटल के मैनेजर सुग्रीव कंडारी ने बताया की देर रात को हुई बारिश से नाला चोक हो गया था। पीडब्ल्यूडी के एनएच खंड से जल्द नाले की मरमत करने की मांग की है।

