Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • लाखों का केमिकल गायब करने के तीन आरोपी दोषमुक्त
  • ऊधम सिंह नगर

लाखों का केमिकल गायब करने के तीन आरोपी दोषमुक्त

RNS INDIA NEWS 10/05/2024
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)।  न्यायिक मजिस्ट्रेट/द्वितीय एसीजे की अदालत ने आईजीएल कंपनी का आठ ड्रम केमिकल गायब करने के मामले में तीन आरोपियों को साक्ष्यों के अभाव में दोषमुक्त करार दिया है। 19 अक्टूबर, 2006 में यह माल ट्रक से चीन भेजे गए कंटेनर में लादा गया था। बाजपुर रोड स्थित आईजीएल के तत्कालीन सुरक्षा अधिकारी पंकज शील ने आईटीआई पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि इण्डिया ग्लाइको में विभिन्न प्रकार के रासायनिक उत्पाद बनते हैं। इसकी खपत देश-विदेश में होती है। 19 अक्टूबर, 2006 को उनकी कंपनी से दिल्ली की टेक्सोमेस ट्रान्सपोर्ट के माध्यम से ट्रक (यूपी81एन 0-9707) से माल चीन के लिए कंटेनर में लादा गया था। यह केमिकल चीन स्थित कोलगेट कम्पनी के लिए भेजा गया था। कंटेनर के चीन पहुंचने पर पता लगा कि लादे गए 8 ड्रम में से केमिकल निकालकर उसमें गन्दा पानी भर दिया गया था। चीन की कंपनी कोलगेट के प्रतिनिधि विवेक दीक्षित ने ईमेल से अवगत कराया। तहरीर पर पुलिस ने कंटेनर के ड्राइवर यूसुफ पुत्र मुश्ताक निवासी गांव महेशपुरा थाना रजतपुर जिला जेपीनगर और ट्रांसपोर्ट कम्पनी के मुनीम दिनेश पुत्र रामपाल सिंह, कम्पनी के प्रबंधक गांव शेरपुर, मोदीनगर निवासी रामपाल पुत्र दयानंद के खिलाफ केस दर्ज किया था। विवेचना के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। इस वाद की सुनवाई एसीजे द्वितीय चेतन गौतम की अदालत में हुई। बचाव पक्ष की ओर से पैरवी धर्मेंद्र तुली एड ने की। दोनों पक्षों को सुनने और पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों का परिशीलन कर अदालत ने तीन आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सामुदायिक पुस्तकालय को लेकर हुई कार्यशाला
Next: हाईकोर्ट स्थानांतरण पर जिला बार एसोसिएशन ने जताया विरोध

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जीएसटी चोरी पर सात होटल-रेस्तरां संचालकों से 12.56 लाख वसूले

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.