Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • सामुदायिक पुस्तकालय को लेकर हुई कार्यशाला
  • पिथौरागढ़

सामुदायिक पुस्तकालय को लेकर हुई कार्यशाला

RNS INDIA NEWS 10/05/2024
rns featured image new

पिथौरागढ़(आरएनएस)।  विवेकानंद इंटर कॉलेज में सामुदायिक पुस्तकालय की अवधारणा को लेकर कार्यशाला की गई। शुक्रवार को कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिंप सदस्य जगत मर्तोलिया ने दीप जलाकर किया। यहां कक्षा पांच से ग्यारहवीं तक के टॉपर विद्यार्थियों को जिला पंचायत सदस्य पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया। शुक्रवार को हुई कार्यशाला में जिंप सदस्य मर्तोलिया ने विद्यार्थियों के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा व रोजगार पर बातचीत की। उन्होंने बताया कि मुनस्यारी में जिला पंचायत की ओर से 5 लाख रुपए की लागत से पुस्तकालय खोला जा रहा है। इसमें विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी। साथ ही पुस्तकालय की टीम फिजिकल प्रशिक्षण भी आयोजित करेगी। इससे बच्चों का शारीरिक विकास हो सके। वहीं पुस्तकालय में आने वाले विद्यार्थियों की समय-समय पर परीक्षा आयोजित कर उनमें आत्मविश्वास को जगाया जाएगा। पुस्तकालय के साथ-साथ ‘विद्यार्थी शिक्षक तथा शिक्षक ही विद्यार्थी थीम पर रविवार को कक्षा संचालित की जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सवाल पूछने की आदत को विकसित करना है। शिक्षा सत्र 2023-24 में विभिन्न विद्यालयों से कक्षा 5 के टॉपर विवेक भंडारी, लक्ष्मी घींघा, सुमन कोरंगा सुजल रावत के साथ ही कक्षा 6 के टॉपर खुशी जोशाल, कक्षा 7 के टॉपर शुभम खाती, कक्षा 8 के टॉपर रिया ज्यैष्ठा तथा कक्षा 9 के टॉपर रोहित घींघा, कक्षा 10 के टॉपर श्रद्धा खाती, कक्षा 11 की टॉपर प्राची बृजवाल को जिंप सदस्य पुरस्कार के रूप में प्रमाण पत्र व डिक्शनरी देकर सम्मानित किया गया। यहां विद्यालय के प्रधानाचार्य नवीन शर्मा ने कार्यशाला के लिए सामुदायिक पुस्तकालय टीम का आभार व्यक्त किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खालिस्तान मुद्दे पर कनाडा को जयशंकर ने जमकर सुनाया
Next: लाखों का केमिकल गायब करने के तीन आरोपी दोषमुक्त

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.