Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पेयजल पाईपों की कालाबाजारी एवं अवैध भण्डारण को रोकने की मांग को लेकर कांंग्रेस ने दिया ज्ञापन
  • अल्मोड़ा

पेयजल पाईपों की कालाबाजारी एवं अवैध भण्डारण को रोकने की मांग को लेकर कांंग्रेस ने दिया ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 11/12/2020
IMG-20201211-WA0008

अल्मोड़ा। आज नगर कांंग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला के नेतृत्व में कांंग्रेसजनों ने पेयजल पाईपों की कालाबाजारी एवं डीलरों द्वारा हो रहे अवैध भण्डारण को रोकने की मांग को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में कांग्रेसजनों ने कहा है कि जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तराखंड राज्य के सभी जनपदों को इसक लाभ प्राप्त हो सके इस सम्बन्ध में उत्तराखंड पेयजल निगम एवं जल संस्थान द्वारा निर्माण कार्यों के लिए टेन्डर आमन्त्रित किये जा रहे हैं। माह नवम्बर तक पाईप कम्पनियों, डीलरों एवं सप्लायर्स के रेट ठीक ठाक स्थिति में चल रहे थे। जैसे ही राज्य स्तर पर अधिकतर योजनाओं में कार्य प्रारम्भ हुआ तबसे सप्लायर्स के रेट दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। साथ ही बाजार में माल की कमी भी होती जा रही है। औने पौने दामों में पाईपों की खरीद एवं बुकिंग हो रही है जबकि आंगणन में रेट पूर्व वित्त वर्ष के हैं। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गयी कि इस जमाखोरी एवं कालाबाजारी की पकड़ के लिए सभी जिलों में जांच टीमों का गठन किया जाए ताकि सुलभता एवं उचित दरों पर माल की आपूर्ति सभी को समय पर प्राप्त हो सके। ज्ञापन देने वालों में कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पाण्डे, व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष कार्तिक साह, पारितोष जोशी, फाकिर खान, रमेश नेगी, विपिन चन्द्र त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: नगर के प्रतिष्ठित मिठाई विक्रेता अलंकार स्वीट्स के स्वामी प्रदीप गुप्ता का हुआ निधन
Next: दो महीने बाद भी अंकपत्र नही आने से छात्र-छात्राओं में रोष व्याप्त

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-13 at 07.29.27
  • अल्मोड़ा

चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.