Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अधिकारी योजनाओं से ग्रामीण लोगों के लिए आजीविका एवं आय संवर्धन पर फोकस करें
  • अल्मोड़ा

अधिकारी योजनाओं से ग्रामीण लोगों के लिए आजीविका एवं आय संवर्धन पर फोकस करें

RNS INDIA NEWS 08/05/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उनके द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रस्तावित कार्ययोजना को स-समय पूर्ण कराए जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला विकास अधिकारी एस के पंत द्वारा अवगत कराया गया कि एम जी नरेगा योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में जनपद को कम से कम 14 लाख मानवदिवस सृजित करने का लक्ष्य राज्य सरकार द्वारा दिया गया है। अभी तक माह अप्रैल के लक्ष्य के सापेक्ष जनपद द्वारा शत-प्रतिशत पूर्ति कर ली गई है। वर्तमान तक जनपद द्वारा श्रमांश में 01 करोड़ से अधिक का व्यय किया जा चुका है। योजनान्तर्गत सभी जॉबकार्ड धारकों को आधार आधारित भुगतान किया जा रहा है। बैठक में उन्होंने बताया कि आजीविका संवर्द्धन हेतु व्यक्तिगत परिसम्पत्तियों के सृजन में विशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा है। जिससे कि ग्रामीणों की आजीविका सुचारू रूप से चल सके। जल संरक्षण के कार्यों हेतु विशेष रूप से कार्ययोजना तैयार की गई है। जिन्हें वर्षा ऋतु से पूर्व ही पूर्ण किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। केन्द्राभिसरण/युगपितीकरण द्वारा वर्तमान वित्तीय वर्षों के कार्यों हेतु 2122.95 लाख रुपया प्रस्तावित किया गया है। जिसमें विभिन्न विभागों (कृषि, मत्स्य, रेशम, चाय विकास बोर्ड, जड़ीबूटी, पशुपालन, पंचायती राज विभाग आदि) द्वारा कार्य की मांग के आधार पर योजनाएं प्रस्तावित की गई हैं।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाएं जो ग्राम विकास को लेकर संचालित हैं, उन योजनाओं में गति लाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अधिकारी योजनाओं से ग्रामीण लोगों के लिए आजीविका एवं आय संवर्धन पर फोकस करें एवं लोगों को उन योजनाओं का लाभ प्रदान कराना सुनिश्चित करें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घास काटने को लेकर दो पक्षों में हुआ दंगल, दो महिलाओं को घर में घुसकर पीटा
Next: छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति किया सचेत

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-13 at 07.29.27
  • अल्मोड़ा

चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.