Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा में सीवर लाइन निर्माण कार्य में अवैध रूप से चल रहा ट्रैक्टर नहीं दिखा अधिकारियों को
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में सीवर लाइन निर्माण कार्य में अवैध रूप से चल रहा ट्रैक्टर नहीं दिखा अधिकारियों को

RNS INDIA NEWS 04/05/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। सरकारी अधिकारी जनता के प्रति कैसा रवैया रखते हैं इसकी बानगी अल्मोड़ा में चल रहे सीवर लाइन के कार्य में देखने को मिल रही है। सरकारी अधिकारी जनता को कुछ समझते ही नहीं हैं। एक तो सीवर लाइन कार्य को काफी समय हो गया जो कि पूरा नहीं हो पा रहा है। वहीं कार्य में काफी सारी अनियमितताएं देखने को मिल रही हैं। अल्मोड़ा में सीवर लाइन निर्माण कार्य में अवैध रूप से चल रहा एक ट्रैक्टर जल निगम के अधिकारियों की नजर में ही नहीं आया। रानीधारा क्षेत्र के निवासियों के द्वारा की गई शिकायत के बाद परिवहन विभाग ने अवैध रूप से इस्तेमाल हो रहा ट्रैक्टर जब्त कर लिया। सरकारी अधिकारियों को जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कार्य करने चाहिए लेकिन अल्मोड़ा के जल निगम के अधिकारियों को जनता से कुछ लेना देना नहीं है, वह भी तब जब सीवर लाइन निर्माण कार्य के दौरान जाखनदेवी क्षेत्र में इसी प्रकार विभागीय लापरवाही के चलते एक शख्स की मौत हो गई। एक मौत के बाद भी विभाग नहीं चेता और सीवर लाइन बिछाने के कार्य के दौरान अवैध रूप से कृषि प्रयोजन के ट्रैक्टर का वाणिज्यिक इस्तेमाल किया जा रहा था। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि वे मौके पर कार्य का लगातार निरीक्षण करते रहते हैं लेकिन गंभीर मुद्दा है कि अधिकारियों की नजर में यह ट्रैक्टर नहीं आया। सीवर लाइन बिछाने के दौरान इस्तेमाल में आ रहा ट्रैक्टर एम परिवहन वेबसाइट के अनुसार कृषि प्रयोजन का है और इसका इंश्योरेंस और फिटनेस भी समाप्त है। विदित हो कि पूर्व में भी इस तरह के एक ट्रैक्टर से सीवर निर्माण के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई थी लेकिन इसके बाद भी विभाग नहीं चेता। जल निगम के अधिकारियों से पूछने पर उनका कहना है कि ठेकेदार द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरणों एवं वाहनों आदि से विभाग का कोई लेना देना नहीं है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लगातार जल निगम के अधिकारियों के संज्ञान में यह मामला लाया गया लेकिन उनके द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गयी। शुक्रवार सायं जब स्थानीय व्यक्ति ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज की एवं आरटीओ को सूचित किया तब जाकर शनिवार को आरटीओ ने ट्रैक्टर को सीज किया। लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि कार्यदाई संस्था पेयजल निगम के अधिकारियों को इससे कुछ मतलब नहीं है कि ठेकेदार जनता की सुरक्षा को ताक पर रखकर काम करे, उन्हें तो सिर्फ काम से मतलब है वो किसी भी तरीके से हो।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस की एक और प्रत्याशी ने डाल दिए हथियार, फंड की कमी बताकर लौटाया टिकट; संबित पात्रा का रास्ता आसान
Next: घनसाली में सिविल क्षेत्र तक पहुंची जंगलों की आग

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.