Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जाखनदेवी में मोटर मार्ग का सुधारीकरण जल्द किया जाय
  • अल्मोड़ा

जाखनदेवी में मोटर मार्ग का सुधारीकरण जल्द किया जाय

RNS INDIA NEWS 02/05/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के पदाधिकारियों ने अल्मोड़ा नगर अंतर्गत के जाखनदेवी मोटर मार्ग में सीवर लाइन व डामरीकरण का कार्य रात्रि में शुरू कर जल्द से जल्द पूर्ण करवाने को लेकर नगर के व्यापारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ता विनय किरौला के साथ संयुक्त प्रतिनिधि मंडल जल निगम के अधिशासी अभियंता से मिला। प्रतिनिधिमंडल के द्वारा डामरीकरण व आगे बनने वाली सीवरलाइन का कार्य रात्रि में करने की मांग की गई। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार ने कहा कि 3 जनवरी से जाखनदेवी सड़क मार्ग को वाहनों के आवागमन हेतु बंद कर दिया गया था। परंतु 4 माह का समय बीत जाने के पश्चात् भी अभी तक उक्त सड़क मार्ग पर कार्य पूरा नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि विभागीय लापरवाही के चलते अब व्यापार के सीजन समय में कार्य पूर्ण करने की बात कही जा रही है। मनोज सिंह पवार ने कहा कि यदि विभाग द्वारा उक्त सड़क मार्ग पर बिछाई जा रही सीवर लाइन व डामरीकरण के कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण नहीं किया गया तो वे विभाग के खिलाफ न्यायालय में जाने को मजबूर हो जाएंगे। प्रतिनिधि मंडल ने सुझाव दिया कि जाखनदेवी सड़क मार्ग के कार्य को सांय 7 बजे से शुरू कर देर रात्रि तक कराया जाए। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के नगर अध्यक्ष संजय साह रिक्खू ने कहा कि व्यापारियों का नुकसान किसी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल के सदस्य विनय किरौला ने बताया कि एक लंबे संघर्ष के बाद जाखनदेवी मोटर मार्ग का कार्य प्रारम्भ हो पाया है, इस कार्य को जनवरी-फरवरी में हो जाना चाहिए था, निर्माण कार्य के चलते जाखनदेवी मोटर मार्ग बंद होने के कारण पर्यटक अल्मोड़ा माल रोड में न आकर कर्बला बायपास से निकल जा रहे हैं, जिससे अल्मोड़ा नगर में व्यापार का भारी नुकसान हो रहा है। अधिशासी अभियंता द्वारा प्रतिनिधि मंडल को पूर्ण आश्वस्त किया गया है कि ठेकेदार से वार्ता कर जल्द ही रात्रि में सोइलिंग-डामरीकरण का कार्य किया जाएगा। शिष्ट मंडल में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, नगर अध्यक्ष संजय साह रिक्खू, नगर महामंत्री दीप चंद्र जोशी, उपाध्यक्ष आनन्द सिंह भोज, सामाजिक कार्यकर्ता विनय किरौला, निकेष उपाध्याय, उमेश उपाध्याय, हेम चन्द्र गुरुरानी, विक्रम साह, सुधीर गुप्ता, मनीष मल्होत्रा शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पहचान छिपाकर होटल चलाने वालों पर हो कार्रवाई
Next: वीडियो कॉल पर तीन बार तलाक बोलकर दिया तलाक

Related Post

1001475441_11zon
  • अल्मोड़ा

बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.