Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • वेतन-अनुदान में परिवर्तन और छेड़छाड़ करने का कड़ा विरोध
  • टिहरी

वेतन-अनुदान में परिवर्तन और छेड़छाड़ करने का कड़ा विरोध

RNS INDIA NEWS 10/12/2020
rns featured image new

नई टिहरी। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ ने अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के वेतन-अनुदान में परिवर्तन और छेड़छाड़ करने का कड़ा विरोध किया है। संघ का कहना है कि सरकार लगातार अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के खिलाफ तुगलकी फरमान निकाले जा रहे हैं। इससे अशासकीय शिक्षकों में रोष है। सरकार के इस फैसले से शिक्षकों को आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ रहा है।
टिहरी गढ़वाल उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष महादेव मैठाणी ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के खिलाफ तुगलकी फरमान जारी कर रही है। जिससे बेरोजगारों सहित शिक्षकों इससे बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं। कुछ समय पहले ही सरकार ने अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में 12 सौ पदों को समाप्त करने का आदेश जारी किया, जिससे बेरोजगारों पर कुठाराघात हुआ है। 12 सौ बेरोजगार रोजगार से वंचित हुए हैं। साथ ही पद न भरे जाने से इन स्कूलों के छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन भी बुरी तरह से प्रभावित होगा, लेकिन सरकार सभी हितों को दरकिनार कर मनमानी कर तुगलकी फरमानों को जारी करने का काम कर रही है। अब प्रदेश सरकार ने अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के हजारों शिक्षकों के के वेतन पर डाका डालने का काम करते हुये नया फरमान जारी किया है। शिक्षा निदेशक के बीती 4 दिसंबर के जारी पत्र में जाहिर है कि हजारों शिक्षकों व उनके परिवारों पर वेतन बजट में छेड़छाड़ करने का प्रयास किया जा रहा है। वित्तीय संकट का बहाना बनाकर सरकार हजारों शिक्षकों को परेशान करने का काम कर रही है। संघ ने चेतावनी देते हुये कहा कि यदि सरकार ने शिक्षक विरोधी व बेरोजगार विरोधी फरमानों को निरस्त नहीं किया, तो सरकार के खिलाफ सडक़ों पर उतरने का मजबूर होंगे। साथ ही मांग की है कि 4 जनवरी, 2017 के शासनादेश को निरस्त कर पूर्व की भांति अशासकीय विद्यालयों को पूर्ण वेतन अनुदान सूची में यथावत रखने की मांग की। विरोध करने वालों में जिला मंत्री सुरेंद्र रावत, कोषाध्यक्ष देवेंद्र श्रीकोटी, सतीश थपलियाल, नवीन बडोनी, उत्तम सिंह नेगी, धनंजय रावत, विनोद विजल्वाण, विजेंद्र राणा, गिरधारी लाल, आराधना सहित दर्जनों शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आईएमए से पास आउट हो रहे नौ मित्र राष्ट्रों के कैडेटों को भी सराहा
Next: कार दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

ईसीटी मशीन पर स्वास्थ्य विभाग की लेटलतीफी पड़ रही भारी

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर नगर पालिका चुनाव की अधिसूचना जारी, नौ जून को होगा मतदान

RNS INDIA NEWS 26/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

श्रीदेव सुमन विवि का आवासीय परिसर का काम अंतिम चरण में

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महरौली के पास खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत
  • राशिफल 30 मई
  • मेरगांव में 31 मई को लगेगा वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर
  • हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी
  • केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र
  • खुमाड़ में 30 मई को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर, विभिन्न विभाग देंगे सेवाएं

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.