Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चैती मेले में उमड़ी लोगों की भारी भीड़
  • ऊधम सिंह नगर

चैती मेले में उमड़ी लोगों की भारी भीड़

RNS INDIA NEWS 28/04/2024
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)। शनिवार की रात से चैती मेले में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। वहीं पार्किंग शुल्क से बचने के चक्कर में लोगों ने अपने चौपहिया वाहन टीलेवाले मार्ग पर रास्ते में खड़े कर दिये। मुख्य मार्ग में भी जाम की स्थिति बनी रही। 15 अप्रैल को नगर मंदिर से मां बाल सुंदरी का डोला चैती मंदिर पहुंचा था। डोला पहुंचने के बाद मेले में ग्रामीण क्षेत्रों की भारी भीड़ उमड़ी थी। 22 अप्रैल की रात माता का डोला चैती मंदिर से पक्का कोट स्थित मंदिर में चला गया था। डोला जाने के बाद मेले में नगर क्षेत्र के लोगों का आना-जाना शुरू हो गया और मेले में अब झूला झूलने वालों की भारी भीड़ उमड़ रही है। चैती मेले में इस बार लगभग एक दर्जन अलग-अलग झूले लगाए गए हैं। इसके अलावा खेल तमाशा, खाना पीना और अन्य खरीदारी की दुकान लगाई गई हैं। जिनका की अब नगर क्षेत्र में रहने वाले लोग खुलकर आनंद उठा रहे हैं। जहां मेले में अब भारी भीड़ दिखाई दे रही है। तो वही इस दौरान कुछ लोग पार्किंग शुल्क बचाने के लिए टीले के बराबर से जाने वाले रास्ते पर अनाधिकृत रूप से अपने चार पहिया वाहन खड़े कर रहे हैं। इसके चलते पैदल व बाइक से जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि पिछले साल मेला क्षेत्र में तीन पार्किंग बनाई थी। इसमें एक पार्किंग टीले वाली सड़क के पास भी बनाई गई थी। लेकिन इस बार टीले के पास वाली पार्किंग नहीं बनाई गई। इसके चलते अव्यवस्था का माहौल है। मेला थाना प्रभारी प्रकाश बिष्ट ने बताया कि टीला वाली रोड पर अव्यवस्थित तरीके से वाहन खड़े नहीं करने दिया जाएगा। अगर कोई भी वहां पर अपने वाहन खड़े करता है। तो उसका चालान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ठगी पीड़ित निवेशक 1 मई को निकालेंगे रैली
Next: विभिन्न विभागों के 2700 कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ देने की तैयारी

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जीएसटी चोरी पर सात होटल-रेस्तरां संचालकों से 12.56 लाख वसूले

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.