Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • विभिन्न विभागों के 2700 कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ देने की तैयारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

विभिन्न विभागों के 2700 कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ देने की तैयारी

RNS INDIA NEWS 28/04/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। विभिन्न विभागों के 2700 कर्मचारियों को जल्द पुरानी पेंशन का लाभ मिलने जा रह है। पेंशन निदेशालय में इनके दस्तावेजों का परीक्षण किया जा रहा है। इस दायरे में राज्यभर में 6200 कर्मचारी और अफसर आ रहे हैं। केंद्र सरकार ने जनवरी 2005 के बाद भर्ती कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना से हटा दिया था।
उत्तराखंड में अक्तूबर 2005 से व्यवस्था लागू की गई थी। विभिन्न कर्मचारी संगठन नई पेंशन स्कीम का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि रिटायरमेंट के बाद नई योजना में कर्मचारियों की पेंशन की राशि इतनी बन पा रही है, जिससे घर का खर्चा चलाना मुश्किल है।
इससे विभिन्न कर्मचारी संगठन नई पेंशन स्कीम का विरोध कर रहे हैं। पिछले दिनों सरकार ने ऐसे कर्मचारी और अफसरों को भी यह लाभ देने का फैसला लिया जिनकी विज्ञप्ति अक्तूबर 2005 से पहले से जारी हो गई थी और नियुक्तियां बाद में हो पाई थी। इस दायरे में राज्यभर के 6200 कर्मचारी आ सकते हैं।
अब तक सचिवालय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, युवा कल्याण समेत कई प्रशासकीय विभागों ने ऐसे कर्मचारियों को चिन्हित कर प्रस्ताव पेंशन निदेशालय को भेज दिया। निदेशक कोषागार डीसी लोहानी ने बताया कि लगभग 2700 प्रकरणों का अभी परीक्षण चल रहा है।
जल्द ही प्रशासकीय विभागों को ये प्रस्ताव वापस कर दिए जाएंगे, जिससे उन्हें पुरानी पेंशन का लाभ मिल सके। वहीं, अपर निजी संवर्ग को पुरानी पेंशन का लाभ देने को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। उधर, जिन राजपत्रित रैंक के अफसरों को यह लाभ मिलना है।
उनके प्रस्ताव अभी सचिवालय में कई विभागों के अनुभागों में ही लंबित पड़े हैं, जबकि चार आईएएस अफसरों को तो यह लाभ दे दिया गया था।

प्रमोशन में शिथिलीकरण की छूट छह माह बढ़ाई जाए
उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन ने प्रमोशन में शिथिलीकरण के लिए मिल रही छूट को छह माह के लिए बढ़ाने की मांग की है। इसके साथ ही संगठन ने तबादला ऐक्ट की विसंगतियों को दूर करने के लिए ऐक्ट में संशोधन का अनुरोध किया है। उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन की स्वास्थ्य महानिदेशालय में शनिवार को बैठक हुई।
इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने राज्य सरकार की ओर से कर्मचारियों को प्रमोशन के मानकों में दी गई शिथिलीकरण की छूट को छह माह बढ़ाने की जरूरत बताई। संगठन के प्रदेश महामंत्री अशोक राज उनियाल ने कहा कि सरकार की ओर से दी गई छूट लोकसभा चुनाव आचार संहिता के दौरान समाप्त हो रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चैती मेले में उमड़ी लोगों की भारी भीड़
Next: विवाहिता के साथ पति और नन्दोई ने की मारपीट, केस

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.