Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • खड़ंजा में सरकारी जमीन से हटाया अतिक्रमण
  • हरिद्वार

खड़ंजा में सरकारी जमीन से हटाया अतिक्रमण

RNS INDIA NEWS 27/04/2024
rns featured image new
रुड़की(आरएनएस)। तहसील प्रशासन की टीम जेसीबी मशीन लेकर खड़ंजा कुतुबपुर पहुंची और सरकारी जमीन पर हुए अतिक्रमण को हटाने लगी। कुछ ग्रामीणों ने विरोध किया, तो पुलिस बुलाई गई। पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण हटवाने के बाद टीम ने जमीन भूमि प्रबंध समिति के सुपुर्द कर दी है।लक्सर के खड़ंजा गांव में कुछ लोगों ने ग्राम पंचायत की खाली जमीन पर कूड़ा, कबाड़, गोबर, उपले रखकर कब्जा कर रखा था। इसके अलावा चकमार्ग को भी कुछ लोगों ने अपने खेत में मिला लिया था। ग्राम प्रधान नाजरीन के पति वसीम ने पिछले दिनो तहसील दिवस में इसकी शिकायत की थी। एसडीएम ने जांच कराई, तो शिकायत की पुष्टि हुई। इसके बाद लोकसभा चुनाव के कारण इस पर कार्रवाई लंबित थी। चुनाव निपटने के बाद शनिवार को राजस्व टीम जेसीबी मशीन लेकर गांव पहुंची, और पंचायत की जमीन पर रखा लोगों का सामान हटाने लगी। पता चलने पर कुछ लोग वहां आकर विरोध करने लगे। इस पर टीम ने कोतवाली में सूचना देकर पुलिस बुला ली। पुलिस के आने के बाद टीम ने जमीन कब्जामुक्त कराई, और फिर इसे गांव की भूमि प्रबंध समिति को सौंप दिया। बाद में चकमार्ग की हदबंदी कर किसानो को दोबारा से कब्जा न करने की सख्त हिदायत भी दी गई। प्रधान पति वसीम ने बताया कि दोनों जगह सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटा दिया गया है।
शेयर करें..

Post navigation

Previous: सुल्तानपुर में युवक ने फंदे से लटक कर दी जान
Next: समस्याओं को लेकर डीईओ बेसिक से मिला शिक्षकों का शिष्टमंडल

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पतंजलि विश्वविद्यालय में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता
  • खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.