Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सीएम धामी के वार पर करन माहरा ने किया पलटवार
  • देहरादून

सीएम धामी के वार पर करन माहरा ने किया पलटवार

RNS INDIA NEWS 24/04/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  कांग्रेस के घोषणा पत्र पर सियासत तेज हो गई है।  सीएम धामी ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण का आरोप लगाया।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कांग्रेस के घोषणा पत्र पर दिए बयान में सीएम धामी ने कहा कांग्रेस देश की मेहनत की कमाई वर्ग विशेष को सौंपना चाहती है। सीएम धामी के बयान पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने प्रतिक्रिया दी है।    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा बीजेपी, कांग्रेस के न्याय पत्र को लेकर गलत बयानबाजी कर रही है।   उन्होंने कहा जो मुख्यमंत्री जमीनों के कब्जों को लैंड जिहाद का नाम देते हों, 6 बाई 6 की मजारों को हटाने की बात करते हों, उन्हीं के मुख्यमंत्रित्व काल मे देहरादून में बीजेपी के पार्षद की तरफ से सूचना के अधिकार की तहत उठाए गए जमीन के मामले का निस्तारण नहीं हो पाया।   जिनका अपना पार्टी कार्यालय भूमि विवाद के चलते नहीं बन पाया वो इसकी बात करते हैं।  करन माहरा ने कहा लव जिहाद , लैंड जिहाद की बात करने वालों को बिंदुवार तरीके से यह बताना चाहिए कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में आपत्तिजनक क्या है? कांग्रेस उसका स्पष्टीकरण देने को तैयार है। बता दें कांग्रेस के घोषणा पत्र पर कड़ा प्रतिरोध करते हुए सीएम धामी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी।   जिसमें सीएम धामी ने कहा कांग्रेस की सोच हमेशा विभाजनकारी रही है।   कांग्रेस को 60 वर्षों तक विशेष वोट बैंक की चिंता रही।   इनका घोषणा पत्र और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के एक भाषण में यह बात साफ हो चुकी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बीच सड़क पर कर डाली बोरिंग, नगर निगम ने जब्त कर दी मशीनें
Next: पूंजीपतियों का कर्जा माफ, गरीबों से पैसा वसूलती है भाजपा:  हरीश रावत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.