Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शॉर्ट सर्किट की चिंगारी से खेत में लगी आग,10 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट
  • देहरादून

शॉर्ट सर्किट की चिंगारी से खेत में लगी आग,10 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट

RNS INDIA NEWS 24/04/2024
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)। तेज हवा के चलते गेहूं के खेत के ऊपर से गुजर रही 11 केवी की लाइन में शार्ट सर्किट हो गया। जिसकी चिंगारी से गेहूं के खेत में आग भड़क गई। आग से करीब 10 बीघा गेहूं की फसल नष्ट हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग का काबू पाया। जिससे आसपास की फसल बच सकी।  तापमान बढ़ने के साथ ही आग लगने की घटनाओं में वृद्धि हो गई है। मंगलवार को विकासनगर तहसील के लक्खनवाला गांव स्थित तिब्बती कॉलोनी के पास दोपहर करीब डेढ़ बजे गेहूं के खेत में आग भड़क गई। तेज हवा चलने से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की ऊंची लपटें देख ग्रामीण मदद के लिए दौड़ पड़े।
ग्रामीणों ने ट्रैक्टर के सहारे कुछ हिस्से में खड़ी गेहूं की फसल को हटाकर किसी तरह आग पर काबू पाया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझी। पूर्व प्रधान विकास पटेल ने बताया कि आग से गांव के मुन्ना लाल और मदन लाल की करीब 10 बीघा में गेहूं की फसल नष्ट हो गई। उन्होंने बताया कि समय रहते आग बुझा दी गई। आग न बुझने पर आसपास के कई बीघा में खड़ी गेहूं की फसल नष्ट हो जाती। उन्होंने तहसील प्रशासन से पीड़ित किसानों को मुआवजा देने की मांग की है। एसडीएम विनोद कुमार ने कहा कि मौके पर लेखपाल को भेजकर नुकसान का आकलन कराया जाएगा।

ढाकी गांव में डेढ़ बीघा फसल बर्बाद
सड़क किनारे झाड़ियों में लगी आग खेत तक पहुंच गई। जिससे डेढ़ बीघा में गेहूं की फसल जल गई। ढाकी गांव में मस्जिद के पीछे सहसपुर गांव निवासी मेहंदी ने गेहूं की खेती की हुई थी। मंगलवार की दोपहर सड़क किनारे लगी झाड़ियों की आग खेतों तक पहुंची। आग से डेढ़ बीघा में खड़ी फसल बर्बाद हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। अग्निशमन अधिकारी सेलाकुई ईशम सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना आई थी। मौके पर गाड़ी भेज दी गई थी, आधे रास्ते में कॉलर का फोन आया कि आग बुझ गई है, जिस पर दमकल वाहन को वापस बुला लिया गया।

हरिपुर में भूसे के ढेर में फिर भड़की आग
हरिपुर में भूसे के ढेर में फिर से आग भड़क गई। आग की लपटे उठती देख लोगों ने इसकी सूचना फायर स्टेशन सेलाकुई को दी। जिस पर दो दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। करीब आधा घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आग बुझाई गई। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी ईशम सिंह ने बताया कि लापरवाही के चलते फिर से भूसे के ढेर में आग लगी। सोमवार को भी आग लगी थी। जिसे बुझा लिया गया था। इस स्थान को भू-स्वामी ने पूरी तरह से साफ नहीं किया था। आग नहीं बुझाई जाती तो आसपास खड़ी गेहूं की फसल आग की चपेट में आ जाती।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी स्ट्रांग रूम की व्यवस्थाओं की जानकारी
Next: संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे पर लटका मिला युवती का शव

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बंजी जंपिंग के बाद बिगड़ी युवक की तबीयत, सीने में हुआ तेज दर्द, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, मौत
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.