Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पृथ्वी दिवस : प्लास्टिक का कम से कम इस्तेमाल करने पर दिया जोर
  • पौड़ी

पृथ्वी दिवस : प्लास्टिक का कम से कम इस्तेमाल करने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/04/2024
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  पृथ्वी दिवस के अवसर पर पौड़ी परिसर में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सभी छात्रों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अपना योगदान देने का आह्वान किया गया। सोमवार को पौड़ी परिसर में आयोजित में आयोजित कार्यशाला में मुख्य वक्ता परिसर निदेशक प्रो. पीपी बडोनी ने पृथ्वी दिवस की थीम प्लेनेट वर्सिज प्लास्टिक के विषय में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी। कहा कि हमें अपनी आवश्यकताओं को सीमित करना चाहिए तभी हम पृथ्वी को बचा सकते हैं। कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए उठाए गए छोटे-छोटे कदम भी बड़े बदलाव ला सकते हैं। वाणिज्य विभाग के प्रो. अनूप पांडे ने कहा कि प्लास्टिक के कारण कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां हो रही हैं। हमें प्लास्टिक का कम से कम इस्तेमाल करना चाहिए। द्वितीय सत्र में सेल्फ एंड सोशल डेवलपमेंट(एसएसडी) दो क्रेडिट कोर्स के लिए अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जंतु विज्ञान के प्रो.अनूप डोबरियाल ने छात्र-छात्राओं को इस कोर्स की संरचना, क्रियान्वयन, छात्र-छात्राओं की प्रतिभागिता के विषय में जानकारी दी। कहा कि यह कोर्स सबसे पहले हमारे विश्वविद्यालय से शुरू किया जा रहा है और इस कोर्स को किसी एक सेमेस्टर में हर विद्यार्थी के द्वारा पूरा करने पर ही डिग्री मिल सकेगी। समाजशास्त्र की डा.किरन बाला ने कहा कि सेल्फ एंड सोशल डेवलपमेंट कोर्स छात्र-छात्राओं के समग्र व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस मौके पर डा. गौतम कुमार, कुसुम डोबरियाल, डा. नवीन चंद्र, डा.अमन कुमार, डा.विपुल आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: व्यापारियों ने सब्जी-फल की सप्लाई ठप करने की चेतावनी दी
Next: थत्यूड़ पुलिस ने 2.54 लाख का डोडा पोस्त पकड़ा

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

आयोग से चयनित एलटी शिक्षकों को 20 साल बाद मिला वरिष्ठता का अधिकार

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

जनपद के सभी होमस्टे का होगा भौतिक सत्यापन, तय की जाएंगी श्रेणी

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवार होंगे लाभान्वित
  • उत्तराखंड क्रांति दल ने सफाई कर्मचारियों के आंदोलन और आमरण अनशन को दिया समर्थन
  • राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अधिवेशन में शिक्षकों की चुनौतियों और शिक्षा गुणवत्ता पर मंथन
  • भाजपा की बैठक में बूथ सशक्तिकरण और मतदाता सूची पुनरीक्षण पर दिया जोर
  • क्वारब स्लाइड जोन के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: मंडल आयुक्त
  • टीईटी अनिवार्यता समाप्त करने और ओपीएस बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.