Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मारपीट में घायल ने उपचार के दौरान तोड़ा दम
  • हरिद्वार

मारपीट में घायल ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

RNS INDIA NEWS 18/04/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। पांच दिन पूर्व घर में घुसकर की गई मारपीट के दौरान एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को उपचार के लिए हायर सेंटर में भर्ती कराया गया था। जहां पर उपचार के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टपार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में पुलिस ने मुकदमे में हत्या की धाराओं को बढ़ाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव अकबरपुर ढाढेकी निवासी शाह नजर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि गांव में रहने वाले कुछ लोगों से उसके भाई की मामूली कहा सुनी हो गई थी। इसके बाद बीच बचाव कर लोगों ने मामले को शांत कर दिया था। आरोप है कि उसी दिन शाम को आरोपी एक राय होकर लाठी डंडों में धारदार हथियारों से लैस उसके घर में आ घुसे थे। परिवार के कई लोगों के साथ मारपीट की गई थी। जिसमें उसके 48 वर्षीय भाई शाहनवाज पर लाठी डंडों में अन्य हथियारों से हमला किया गया था। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस संबंध में पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद किए गए आरोपियों वाजिम, परवेज, साजिब, ताजीम तथा मुस्तफा सभी निवासी ग्राम अकबरपुर ढाढेकी कोतवाली मंगलौर के खिलाफ मारपीट किए जाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। घायल शाहनवाज को पहले रुड़की के संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे देहरादून हायर सेंटर रेफर कर दिया था। उपचार के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर अमरचंद शर्मा ने बताया कि शाहनवाज की उपचार के दौरान मौत की पुष्टि हुई है। मामले को हत्या की धाराओं में तरमीम कर दिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर ली जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संविधान बचाने के लिए लड़ा जा रहा चुनाव :  हरीश रावत
Next: फर्जी केस में नाबालिग बेटे को फंसाने का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.