Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • निर्वाचन कार्यों हेतु नियुक्त नोडल अधिकारियों को दिए निर्देश
  • अल्मोड़ा

निर्वाचन कार्यों हेतु नियुक्त नोडल अधिकारियों को दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 16/04/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत तोमर ने आज निर्वाचन कार्यों हेतु नियुक्त नोडल अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था, कम्युनिकेशन प्लान, डाक मतपत्र, ईडीसी, वीडियोग्राफी, वेबकास्टिंग, ट्रैफिक प्लान, निर्वाचन सामग्री वितरण, पोलिंग पार्टियों की रवानगी आदि व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी  ने संबंधितों को निर्देशित किया कि मतदान के 72 घंटे पूर्व से लेकर मतदान के अगले दिवस तक की सभी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जाए। निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण से जुड़े सभी दलों यथा वीएसटी, एफएसटी, एसएसटी को अधिक सक्रिय करें। संवेदनशील स्थलों पर एफएसटी टीमें बढ़ाई जाए। मतदान दिवस से पहले निर्धारित अवधि में चुनाव प्रचार पर रोक लगाते हुए आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया कि वेबकास्टिंग, वीडियोग्राफी और माइक्रो आब्जर्वर के लिए नियुक्त कार्मिकों को भी पोलिंग पार्टी के साथ रवाना करने की समुचित व्यवस्था की जाए।  पोलिंग पार्टियों की निर्वाचन सामग्री के साथ बूथ हेल्थ मैनेजमेंट प्लान अनिर्वाय रूप से रखा जाए। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि पोलिंग पार्टियों की रवानगी एवं आगमन के लिए पर्याप्त मात्रा में एंबुलेंस की तैनाती की जाए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया कि रवानगी स्थल पर पोलिंग कार्मिकों के मतदान हेतु सुविधा केंद्र स्थापित किए जाए। यातायात व्यवस्था के अनुसार वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित की जाए। मतदान दिवस पर प्रत्येक दो घंटे में मतदान की सूचना संकलित करने हेतु पीडीएमएस व्यवस्था के लिए सभी प्रबंध किए जाए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे, अपर जिलाधिकारी सीएस मर्तोलिया, सभी एआरओ समेत समस्त नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पारदर्शी एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए चमोली में 303 बूथों पर होगी वेबकास्टिंग
Next: चोरी की 6 बाइकों के साथ दो युवक गिरफ्तार

Related Post

1001475441_11zon
  • अल्मोड़ा

बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.