Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • काउंटर सुपरवाइजर एवं माइक्रो ऑब्जर्वरों को दिया प्रशिक्षण
  • रुद्रप्रयाग

काउंटर सुपरवाइजर एवं माइक्रो ऑब्जर्वरों को दिया प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 15/04/2024
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ गहरवार के निर्देशन में निर्वाचन कार्य में लगे कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। नोडल अधिकारी कार्मिक जीएस खाती की अध्यक्षता में अगस्त्यमुनि ब्लॉक सभागार में निर्वाचन सामग्री को वितरण एवं प्राप्ति के लिए लगाए गए काउंटर सुपरवाइजरों एवं सहायकों के साथ-साथ माइक्रो ऑॅब्जर्वरों को प्रशिक्षण उपलब्ध कराया गया। नोडल अधिकारी कार्मिक ने कार्मिकों काउंटर सुपरवाइजरों एवं सहायकों से कहा कि सभी कार्मिक अपने दायित्वों का निर्वहन कुशलता एवं संवेदनशीलता के साथ करेंगे। सभी कार्मिक निर्वाचन सामग्री वितरण एवं प्राप्ति करते हुए अपना आचरण एवं व्यवहार बेहतर एवं सौम्य रखें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया एक संवेदनशील प्रक्रिया है इसमें किसी भी प्रकार की कोई त्रुटि नहीं होनी चाहिए। सामग्री को वितरण एवं प्राप्ति करते समय निर्वाचन कार्य में उपयोग में लाई जाने वाली निर्वाचन सामग्री एवं लिफापों को ठीक ढंग से चैक करते हुए वितरण कराएं। साथ ही प्राप्ति के समय भी सभी सामग्री ठीक तरह से चैक करते हुए प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि किसी को किसी भी तरह की कोई हड़बड़ाहट एवं घबराने की जरूरत नहीं है। सभी अपने दायित्वों का निर्वहन कुशलता के साथ करें। मास्टर ट्रेनर लोकेंद्र सिंह बिष्ट एवं मनोज सिंह बिष्ट ने निर्वाचन वितरण एवं प्राप्ति के लिए तैनात किए गए काउंटर सुपरवाइजरों एवं सहायकों को निर्वाचन सामग्री वितरण से लेकर निर्वाचन सामग्री की प्राप्ति तक की जाने वाली पूर्ण प्रक्रिया के बारे में पीपीटी के माध्यम से पूर्ण जानकारी दी। माइक्रो ऑॅब्जर्वरों के मास्टर ट्रेनर आलोक बिष्ट ने भी ऑबर्जवरों के दायित्वों के संबंध में सैद्धान्तिक एवं ईवीएम का प्रशिक्षण के संबंध में विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई गई। इस मौके पर सहायक रिटर्निंग अधिकारी/उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष घिल्डियाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र बिष्ट, खंड विकास अधिकारी अगस्त्यमुनि प्रवीन भट्ट सहित माइक्रो ऑॅबर्जवर, काउंटर सुपरवाइजर एवं सहायक सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देवप्रयाग में आरएसएस के जिला कार्यालय का लोकार्पण
Next: महिला ने अलकनंदा नदी में लगाई छलांग, छात्र ने बचाया

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.