Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • बैसाखी पर नागराजा ने दिया क्षेत्रवासियों को आशीर्वाद
  • टिहरी

बैसाखी पर नागराजा ने दिया क्षेत्रवासियों को आशीर्वाद

RNS INDIA NEWS 14/04/2024
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। बैसाखी पर्व पर जौनपुर ब्लॉक के नैनबाग क्षेत्र में शेष नागराजा देवता की डोली ने विभिन्न गांवों का भ्रमण कर लोगों को आशीर्वाद दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों और गांव की रैणी-धियाणियों ने डोली के दर्शन कर तांदी नृत्य के साथ गीत गाये। शेष नागराजा देवता की डोली कौड़ी गांव से भ्रमण पर निकली। इसके बाद डोली पंतवाड़ी, बांडासारी, नागटिब्बा, पवेल, घोड़ाखुरी, सात गांव, शीर्ष, पंच गांव तक गई। जहां जगह-जगह ग्रामीणों ने देव डोली का भव्य स्वागत किया। कौड़ी गांव में आयोजित कार्यक्रम में सामूहिक तांदी नृत्य किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि उनके आराध्या देवता के आशीर्वाद से आज पूरा क्षेत्र खुशहाल है। परंपरा के अनुसार बैसाखी पर पूजा-अर्चना, हवन और यज्ञ के बाद डोली कौड़ी गांव के मंदिर से बाहर आकर निकटवर्ती क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को आशीर्वाद देती है। इसे खुशहाली का प्रतीक भी माना जाता है। ग्रामीण अपनी सामर्थ्य के अनुसार डोली और इसके साथ चलने वाले लोगों का स्वागत करते हैं। गांव की रैणी-ध्याणियों ने देवा नागराजा हो, श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी, हे सेम नागराजा, दैणा हो या खोली का गणेशा हो, दैणा हो या मोरी का नारैणा हो जैसे गीत गाए और सामूहिक नृत्य किया। इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष सुनील बिजल्वाण, देवता के पश्वा सरदार सिंह सजवाण, गंभीर सिंह, आदेश असवाल, कोषाध्यक्ष भरतचंद रमोला, सचिव सुरेंद्र भंडारी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गोविन्दघाट क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात को पुलिस ने सुलझाया
Next: चंबा क्षेत्र में भाजपा ने किया जनसंपर्क

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.