Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • सप्ताहांत पर हरिद्वार में उमड़े श्रद्धालु, लगा जाम
  • हरिद्वार

सप्ताहांत पर हरिद्वार में उमड़े श्रद्धालु, लगा जाम

RNS INDIA NEWS 14/04/2024
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। बैसाखी स्नान पर्व के बाद रविवार को भी हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। हरकी पैड़ी गंगा घाट पर सुबह से ही श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाते दिखे। हरकी पैड़ी एवं उसके आसपास के गंगा घाटों पर सुबह से शाम तक स्नान करने वालों का सिलसिला जारी रहा। बिना किसी स्नान पर्व के बाजार और गंगा घाट यात्रियों से भरे रहे। हरकी पैड़ी के आसपास के मोती बाजार, बड़ा बाजार, अपर रोड बाजार आदि में यात्रियों की भीड़ रही। हरकी पैड़ी के आसपास की पार्किंग वाहनों से खचाखच भरी रही। वाहन पार्किंग में जाने के लिए रोड़ी बेलवाला चौकी के निकट सर्विस रोड पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जिससे जाम की स्थिति भी बनी रही। बीते शनिवार को बैसाखी पर्व होने पर देश के अलग-अलग राज्यों से श्रद्धालु गंगा स्नान करने हरिद्वार पहुंचे थे। लेकिन रविवार के अवकाश के चलते अगले दिन भी हरिद्वार के गंगा घाट श्रद्धालुओं से और पार्किंग वाहनों से भरी रही। रविवार सुबह भी बैसाखी पर्व की तरह ही गंगा घाट श्रद्धालुओं से पूरी तरह भरे दिखे। सुबह से ही गंगा घाटों पर गंगा मैया की जयकार की गूंज गूंजती रही। साथ ही साथ हरकी पैड़ी के निकट के बाजार मोती बाजार, बड़ा बाजार, अपर रोड बाजार,विष्णु घाट और रामघाट बाजार में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने बाजार से जमकर खरीदारी भी की। होटल भी यात्रियों से पैक रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मतदान के लिए उद्यमियों और श्रमिकों को किया जागरूक
Next: धनपुर के जंगलों में लगी भीषण आग

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.