Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • मौसम पूर्वानुमान : उत्तराखंड में कई स्थानों पर 15 तक बारिश के आसार, बर्फबारी का भी अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मौसम पूर्वानुमान : उत्तराखंड में कई स्थानों पर 15 तक बारिश के आसार, बर्फबारी का भी अलर्ट

RNS INDIA NEWS 12/04/2024
Weather

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड के अधिकांश स्थानों पर 15 अप्रैल तक बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने 14 और 15 अप्रैल को राज्य के 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी की संभावना जताई है। इसके बाद के दो दिन भी कुछ हिस्सों में हल्की बारिश रह सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक 13 अप्रैल को ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और चंपावत को छोड़कर बाकी जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं। इस दिन राज्य के 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी भी होगी।

14 और 15 अप्रैल को पूरे राज्य में कई स्थानों पर बारिश के साथ ही 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी की संभावना है। इधर, देहरादून में गुरुवार दिन के समय में अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री तक पहुंच गया था। इधर, मसूरी में गुरुवार शाम मौसम के अचानक करवट बदलते ही शहर में हल्की बूंदाबांदी के साथ धूल भरी आंधी चलनी शुरू हो गई।

मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि लगातार दो पश्चिमी विक्षोभों और अरब सागर से आने वाली उच्च नमी के कारण इस सप्ताहांत के अंत में उत्तर पश्चिम भारत के पहाड़ों और मैदानी इलाकों में मध्यम बारिश होने की संभावना है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश में 13 से 15 अप्रैल के बीच गरज के साथ बारिश होने, बिजली कड़कने, ओलावृष्टि होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
आईएमडी ने तेज हवाओं से फसलों को नुकसान होने और ओले गिरने से खुले में मौजूद लोगों और मवेशियों के चोटिल होने की चेतावनी भी जारी की। उसने कहा कि तेज हवाओं से कच्चे मकानों की दीवारें और झोपड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम भारत में किसानों को जल्द से जल्द पकी हुई फसलों, फलों और सब्जियों की कटाई करने और कटी हुई उपज को सुरक्षित स्थानों पर रखने या खेतों में कटी हुई उपज के ढेर को तिरपाल से ढंकने का सुझाव दिया। मौसम कार्यालय ने जम्मू कश्मीर के किसानों को जल जमाव से बचने के लिए खेतों से अतिरिक्त पानी निकालने के लिए आवश्यक व्यवस्था करने की सलाह दी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नगर में भटक रही महिला को परिजनों से मिलाया
Next: मोटरसाइकिल से गांजा तस्करी कर रहे 02 युवक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.