Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राष्ट्रनिर्माण में भागीदारी, युवाओं की जिम्मेदारी: कोश्यारी
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रनिर्माण में भागीदारी, युवाओं की जिम्मेदारी: कोश्यारी

RNS INDIA NEWS 12/04/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल और उत्तराखंड सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी सोमेश्वर विधानसभा पहुंचे जहां कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह कोश्यारी का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। यहां पूर्व राज्यपाल व पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित किया। पूर्व राज्यपाल ने कहा कि आज हमारे युवाओं की यह जिम्मेदारी है कि वह सभी राष्ट्रनिर्माण में अपनी भागीदारी को सुनिश्चित करें। कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और राज्य का तीव्र गति के साथ विकास हो रहा है। साथ ही कहा एक राष्ट्र तभी जिंदा रहता है जब वहां की संस्कृति जीवित रहती है। वहीं अपने उद्बोधन में कैबिनेट मंत्री और सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विगत 10 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास के रहे हैं और मुझे पूर्ण विश्वास है कि भ्रष्टाचार मुक्त और सुशासन युक्त भारत निर्माण के लिए जनता एनडीए को 400 से अधिक सीटों पर भव्य विजय दिलाएगी साथ ही उत्तराखंड की सम्पूर्ण सुशासन प्रिय जनता-जनार्दन को ‘मोदी जी की गारंटी’ पर पूर्ण विश्वास है। कहा कि देवभूमि की जनता के जन-आशीर्वाद से हर बूथ पर सुशासन और विकास का कमल खिलेगा और आदरणीय मोदी जी पुनः तीसरी बार देश का नेतृत्व करेंगे। आज डबल इंजन की सरकार में देवभूमि में निरंतर विकास कार्य हुए है और देवभूमि की देवतुल्य जनता फिऱ एक बार भाजपा को पूर्ण बहुमत से अपना विशाल जन-समर्थन देगी।इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार से 06 पेटी अवैध शराब बरामद, चालक गिरफ्तार
Next: पीएम मोदी ने महिलाओं के लिए किए सर्वाधिक कार्य: सीएम धामी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.