Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • ऊर्जा निगम की टीम से मारपीट के आरोपियों के गैर जमानती वारंट जारी
  • हरिद्वार

ऊर्जा निगम की टीम से मारपीट के आरोपियों के गैर जमानती वारंट जारी

RNS INDIA NEWS 11/04/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)।  ऊर्जा निगम की टीम से मारपीट में शामिल हमलावरों के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा और कस दिया है। कोर्ट से हमलावरों के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी हो चुके हैं। पुलिस का दावा है कि हमलावरों की संभावित ठिकानों पर लगातार तलाश जारी है। रुड़की कोतवाली को अवर अभियंता संदीप कुमार ने तहरीर देकर बताया था कि वह अपनी टीम के साथ 16 मार्च को जौरासी जबरदस्तपुर में बकाया वसूली के लिए गए थे। जहां पर बकायेदारों के कनेक्शन काटे जा रहे थे। तभी मोबीन पक्ष के लोगों ने ऊर्जा निगम की टीम पर हमला कर दिया था। टीम को हमलावरों ने बंधक बना लिया था। इस बीच किसी तरह से उन्होंने बंधक की सूचना अधिशासी अभियंता तक पहुंचाई थी। जिसके बाद पुलिस और ऊर्जा निगम के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर बंधक टीम को मुक्त कराया था। लेकिन तब तक हमलावर वहां से फरार हो चुके थे। इंस्पेक्टर आरके सकलानी ने बताया कि मोबिन पुत्र हाशिम, जुबैर पुत्र साबिर, रियासत पुत्र हमीद, इरफान उर्फ लंगड़ा निवासी जौरासी जबरदस्तपुर समेत पांच हमलावरों के खिलाफ बलवा, हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है। आरोपियों के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिए हैं।

मददगारों पर भी कार्रवाई तय
पुलिस ने ऊर्जा निगम की टीम पर हमला करने वाले आरोपियों को चेतावनी दी है कि यदि वह जल्द गिरफ्तार नहीं किए जाते तो कोर्ट से अनुमति मिलने पर कुर्की की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं यदि किसी ने भी हमलावरों की मदद की तो उनके खिलाफ भी पुलिस नियमानुसार कार्रवाई करेगी। क्लोजिंग पीरियड के दौरान ऊर्जा निगम की टीम पर रुड़की समेत अन्य जगहों पर हमले हो चुके हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मंगलौर में रंजिश के चलते फैक्ट्री कर्मी से मारपीट
Next: ज्वेलरी शॉप के कारीगर के खिलाफ वारंट जारी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.