Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यूकेडी ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी किया संकल्प पत्र
  • देहरादून

यूकेडी ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी किया संकल्प पत्र

RNS INDIA NEWS 06/04/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड क्रांति दल की ओर से शनिवार को लोकसभा चुनाव को लेकर संकल्प पत्र जारी किया गया। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यालय में अपने संबोधन में कहा कि चुनाव में गैरसैंण,भू कानून और मूल निवास समेत अन्य मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे। यूकेडी के संरक्षक काशी सिंह ऐरी ने कचहरी रोड स्थित कार्यालय में संकल्प पत्र जारी करने के दौरान अपने संबोधन में कहा कि उक्रांद ने तीन लोकसभा सीटों से प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। दो लोकसभा सीटों पर समर्थन दिया है। उन्होंने बताया कि गढ़वाल लोकसभा से आशुतोष नेगी, नैनीताल लोकसभा से शिब सिंह रावत, हरिद्वार लोकसभा से मोहन असवाल दल के प्रत्याशी हैं। अल्मोड़ा सीट पर परिवर्तन पार्टी के प्रत्याशी को दल ने समर्थन दिया है और टिहरी लोकसभा से बॉबी पंवार को समर्थन दिया हैं। उन्होंने कहा कि दल राज्य के मुद्दों पर चुनाव लड़ेगा। उन्होंने कहा कि परिसंपत्तियों के बंटवारे, गंगा जमुना बोर्ड को भंग करना, राज्य में स्थापित परियोजनाओं पर पूर्ण अधिकार व मूल निवास, भू कानून लागू करना, गढ़वाली कुमाउनी, जौनसारी भाषा को 8वीं सूची में शामिल करना, पुरानी पेंशन व वन रेंक वन पेंशन लागू करना आदि मुद्दों को चुनाव में प्रमुखता से उठाएंगे। केन्द्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह कठैत ने विभिन्न मुद्दों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर उक्रांद के उत्तरकाशी जिलाध्यक्ष धर्म सिंह नाथ, अध्यक्ष और संरक्षक ने उत्तरकाशी जिले के जनप्रतिनिधियों व पूर्व सैनिकों का स्वागत किया। इस दौरान लक्ष्मण सिंह नेगी, पूर्व प्रधानाचार्य महाबीर बिष्ट, स्वर्ण सिंह गुसाईं, राजबीर सिंह नेगी, आनंद सिंह, अमित नाथ, विजय बिष्ट, राजेंद्र नाथ, धर्मेन्द्र राणा समेत कई लोग दल में शामिल हुए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार्यकर्ताओं की तपस्या से खड़ी हुई भाजपा : धामी
Next: राष्ट्रहित के लिए कार्य करने वाली पार्टी है भाजपा: प्रेमचंद अग्रवाल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.