Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • आठ प्रत्याशियों को नोटिस जारी
  • पौड़ी

आठ प्रत्याशियों को नोटिस जारी

RNS INDIA NEWS 06/04/2024
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  लोकसभा चुनाव के तहत प्रथम लेखा मिलान बैठक में गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे 8 प्रत्याशियों ने बैठक में हिस्सा नहीं लिया। जिनको जिला निर्वाचन अधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही 12 अप्रैल को दूसरा लेखा मिलान में स्वयं या अपने अधिकृत एजेंट को प्रतिभाग करने को कहा गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी डा. आशीष चौहान ने बताया कि व्यय प्रेक्षक की अध्यक्षता में प्रत्याशियों, अधिकृत एजेंट व 14 विधानसभाओं के सहायक व्यय प्रेक्षकों के साथ बैठक आयोजित की गई थी। गढ़वाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे 13 प्रत्याशियों में से 8 प्रत्याशियों द्वारा चुनाव में हो रहे प्रतिदिन खर्चे का लेखा से संबंधित विवरण व्यय प्रेक्षक के सामने प्रस्तुत नहीं कराया गया। जिन्हें नोटिस जारी कर तीन दिवस के भीतर जवाब मांगा गया है। बताया कि बहुजन मुक्ति पार्टी के श्याम लाल, यूकेडी के आशुतोष सिंह, सैनिक समाज पार्टी के डा. मुकेश चंद्र पंत, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया की रेशमा, उत्तराखंड समानता पार्टी की विनोद कुमार शर्मा, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया की सुरेशी देवी, बसपा के धीर सिंह व निर्दलीय सोनू कुमार को नोटिस जारी किया गया है। तीन दिन के भीतर नोटिस का जवाब नहीं देने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जूते-चप्पल और कपड़े की दुकान में हुआ अग्निकांड
Next: विपक्षियों में चुनाव लड़ने का सामर्थ्य नहीं : धामी

Related Post

IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश
  • वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार,पांच सौ के 105 जाली नोट भी बरामद
  • सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.