Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • लोकसभा चुनाव और राजनीतिक दलों के कार्यालयों में पसरा हुआ सन्नाटा
  • अल्मोड़ा

लोकसभा चुनाव और राजनीतिक दलों के कार्यालयों में पसरा हुआ सन्नाटा

RNS INDIA NEWS 06/04/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। लोकसभा चुनाव में अब एक पखवाड़ा भी नहीं रह गया है। निर्वाचन आयोग द्वारा आचार संहिता लागू करने के साथ ही चुनाव की औपचारिक घोषणा भी कर दी गई। राज्य में सभी पाँचों सीटों पर 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव तय हैं। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय सीट पर इस बार भी पिछली बार की तरह भाजपा और कांग्रेस मुख्य दल हैं जिनकी सीट पर दावेदारी रहती है। दोनों दलों के प्रत्याशी भी पारम्परिक प्रत्याशी कहे जाएं तो अनुचित नहीं होगा। 2009 के लोकसभा चुनाव से भाजपा की तरफ से अजय टम्टा और कांग्रेस की तरफ से प्रदीप टम्टा दावेदारी करते आ रहे हैं। वर्तमान की बात करें तो चुनाव को अधिक समय नहीं है और चुनाव प्रचार भी शुरू हो गया है लेकिन जनता जनार्दन खामोश बैठी हुई है। चुनाव का होहल्ला भी कुछ ख़ास नहीं सुनाई दे रहा है। अल्मोड़ा जिला मुख्यालय की बात करें तो पूरे दिन में एकाध बार सड़क पर अनाउंस करती गाड़ी से प्रचार की आवाज सुनाई दे जाती है। लेकिन चुनाव का माहौल नहीं लगता। बाजार में आचार संहिता लागू होने के बाद से आम दिनों से भीड़ में भी कमी आ गई है। चुनाव नजदीक हैं लेकिन चुनावों को लेकर चर्चा भी कम दिख रही है। बड़ी बात है कि राजनीतिक पार्टियों को भी प्रचार के लिए कार्यकर्ता भी नहीं मिल रहे हैं या कम मिल रहे हैं। पहले के चुनावों में पार्टी के कार्यालय जो कार्यकर्ताओं से पटे रहते थे, वहां गिने-चुने कार्यालय प्रभारी व अन्य पदाधिकारी ही मिल रहे हैं। पदाधिकारियों को ही प्रचार में निकलना पड़ रहा है। कार्यकर्ताओं में भी चुनाव प्रचार के प्रति मोहभंग हो रहा है। कमोबेश यही हाल ग्रामीण क्षेत्रों में भी है। वहाँ भी पूर्व के हिसाब से मानें तो जहाँ प्रचार में कार्यकर्ताओं की टोलियां चला करती थी, आज कार्यकर्ता दिखने दूभर हो गए हैं। चुनाव के प्रति कार्यकर्ताओं का मोहभंग क्यों हो रहा है यह तो राजनीतिक दल ही जानें लेकिन कार्यकर्ताओं के बिना चुनाव अधूरा लगता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस, वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मानित
Next: डाक कर्मियों ने रैली निकाल मतदान के लिए किया जागरूक

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेडी ने आगामी चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन, मूल निवास और जल-जंगल के मुद्दों पर जोर

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.