Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • प्रधानाचार्य सीधी भर्ती प्रक्रिया पर एलटी शिक्षकों ने किया आक्रोश व्यक्त
  • अल्मोड़ा

प्रधानाचार्य सीधी भर्ती प्रक्रिया पर एलटी शिक्षकों ने किया आक्रोश व्यक्त

RNS INDIA NEWS 05/04/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्य सीधी भर्ती प्रक्रिया पर एलटी शिक्षकों ने विरोध दर्ज करते हुए आक्रोश व्यक्त किया। इस संबंध में राजकीय एलटी ग्रेड सीधी भर्ती संघर्ष समिति उत्तराखंड द्वारा एक ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभी शिक्षकों द्वारा एक स्वर में प्रधानाचार्य सीधी भर्ती नियमावली का पुरजोर विरोध किया गया। वक्ताओं ने कहा कि इसमें एक बहुत बड़े संवर्ग को नजरअंदाज करते हुए यह नियमावली बनाई गई है। इसमें केवल 10% शिक्षक ही शामिल हो सकेंगे। जबकि पूर्व में शत प्रतिशत पदोन्नति पर एलटी के शिक्षकों को 55% एवं प्रवक्ता संवर्ग को 45% का कोटा देकर प्रधानाध्यापक से प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नत किया जाता था। लेकिन अब 50% सीधी भर्ती से प्रधानाचार्य पदों को भरा जा रहा है। जिसमें केवल प्रवक्ताओं को मौका दिया जा रहा है। वक्ताओं का कहना है कि इन पदों पर सीधी भर्ती से प्रधानाचार्य नियुक्त होने पर लंबे समय से विभाग में कार्यरत शिक्षकों को पदोन्नति का लाभ नहीं मिल पाएगा। पहले ही शिक्षकों के लिए पदोन्नति के बहुत कम अवसर होते हैं। इस प्रक्रिया से एलटी के शिक्षकों का तो पदोन्नत होने का सपना ही समाप्त हो गया है। वक्ताओं का कहना है कि अब क्लस्टर व्यवस्था लागू होने पर इंटर कॉलेजों की संख्या और कम हो जाएगी, और इससे प्रधानाध्यापक से प्रधानाचार्य पर पदोन्नति होने के अवसर बहुत सीमित हो जाएंगे। एलटी मे एक ही पद पर 25 से 30 वर्षों तक सेवा करने वालों को इसमें वंचित किया गया है। कहा कि ऐसी नियमावली को निरस्त किया जाना चाहिए। इस संबंध में न्यायालय एवं सरकार दोनों स्तरों पर प्रयास करने का संकल्प लिया गया। बैठक में पूर्व प्रदेश महामंत्री सोहन सिंह मांजिला, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष श्याम सिंह सरियाल, महामंत्री हेमंत पैन्यूली, कुमाऊं मंडल के महामंत्री रविशंकर गोसाई, अल्मोड़ा के जिलामंत्री भुवन चिलवाल, उपाध्यक्षा मीनाक्षी जोशी सहित 150 प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक का संचालन जिला संरक्षक पौड़ी जयदीप रावत एवं दशौली ब्लॉक के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत ने किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मोदी सरकार के कार्यकाल में हुए ऐतिहासिक कार्य: रेखा आर्या
Next: चोरों ने जनरल स्टोर से चुराया लाखों रुपये का सामान

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-10 at 17.49.21
  • अल्मोड़ा

खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.