Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • लंढौरा में प्रसव के बाद महिला की मौत पर हंगामा
  • हरिद्वार

लंढौरा में प्रसव के बाद महिला की मौत पर हंगामा

RNS INDIA NEWS 04/04/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। लंढौरा में एक घर में चल रहे अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने महिला डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। खादर क्षेत्र के गांव नगला निवासी एक महिला को बुधवार को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजन महिला को लेकर लंढौरा में बस अड्डे के पास स्थित एक कॉलोनी में घर में संचालित अस्पताल में लेकर गए। अस्पताल संचालिका ने कहा कि कुछ समय बाद बच्चा नॉर्मल पैदा हो जाएगा। कई घंटे बाद बच्चा तो पैदा हो गया, लेकिन अधिक खून बहने से महिला अचेत हो गई। परिजनों का कहना है कि महिला डॉक्टर बार बार उन्हें यह आश्वासन देती रही कि महिला खतरे में नहीं है। खून लगातार बहने से कुछ घंटे बाद महिला की मौत हो गई। जिसके बाद परिजन डॉक्टर पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा कर हंगामा करने लगे। लेकिन परिजनों को यह कर शांत कर दिया गया कि अगर मामले की जानकारी पुलिस को लग गई तो शव का पोस्टमार्टम करना पड़ेगा। लोगों का कहना है कि लंढौरा और आसपास के इलाके में 15 से अधिक ऐसे अस्पताल चल रहे हैं जिनका संचालन झोलाछाप डॉक्टर कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इन अस्पतालों में रोजाना प्रसव के दौरान कभी शिशु तो कभी महिला की मौत होती रहती है। लोगों का कहना है कि कई बार तो शिशु और महिला दोनों की जान जा चुकी है। सीएमओ मनीष दत्त का कहना है कि प्रसव के दौरान महिला की मौत होने का मामला उनके संज्ञान में आया है। अगर इस संबंध में मृतक महिला के परिजन शिकायत करते हैं तो अस्पताल संचालिका के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ का कहना है जल्द ही क्षेत्र में अवैध तरीके से चल रहे सभी अस्पतालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वैदिक ब्रह्मण महासभा के अध्यक्ष बने जगमोहन मिश्रा
Next: आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

72 घंटे में बच्चा चोरी का खुलासा, छह सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.