Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • कार्यशाला में संविधान के विभिन्न पहलुओं पर हुई चर्चा
  • पौड़ी

कार्यशाला में संविधान के विभिन्न पहलुओं पर हुई चर्चा

RNS INDIA NEWS 02/04/2024
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के डॉ. आम्बेडकर उत्कृष्ठता केंद्र के तत्वावधान में भारतीय संविधान एवं राजनीति विषय पर आयोजित सात दिवसीय कार्यशाला का समापन हुआ। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर के राजनीति विज्ञान विभाग के प्रोफेसर व संविधान विशेषज्ञ डॉ. दिनेश गहलोत ने संविधान के विभिन्न पहलुओं पर सूक्ष्म चर्चा की। व्याख्यान के प्रथम दिवस डॉ. गहलोत ने संविधान सभा के गठन और विभिन्न सत्रों व द्वितीय दिवस संविधान सभा के सदस्यों द्वारा लाए गए संशोधनों, महिला सदस्यों की भूमिका व संविधान सभा के सातवें सत्र पर विस्तृत चर्चा की गई। डॉ. गहलोत ने संविधान की विभिन्न अनुसूचियों एवं संविधान में जोड़ी गई नई अनुसूचियों व उनसे संबंधित विवादों व न्यायालयों द्वारा की गई व्याख्या से छात्रों को अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने संविधान संशोधन की प्रक्रिया व विभिन्न संशोधनों एवं इससे संबंधित बेरूबारी वाद, गोलकनाथ वाद व केशवानंद भारती वाद में लिए गए निर्णयों पर विस्तृत चर्चा की। कार्यशाला में प्रो. एससी गुप्ता, प्रो. यूसी गैरोला, डॉ. राखी पंचोला सहित देश के विभिन्न डॉ. आंबेडकर उत्कृष्टता केन्द्र के छात्रों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष एवं अंबेडकर सेंटर के समन्वयक प्रो. एमएम सेमवाल सहित डॉ.आशीष बहुगुणा, डॉ. प्रकाश सिंह, विदुषी डोभाल आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नौ पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व दस हजार नगदी के साथ दो गिरफ्तार
Next: एनआईटी में इस वर्ष से शुरू होंगे पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश

Related Post

IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.