Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी
  • चमोली

लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी

RNS INDIA NEWS 29/03/2024
rns featured image new

-निर्वाचन में मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर जिला प्रशासन का फोकस।
-कम मतदान वाले बूथों पर चलाया जा रहा है विशेष जागरूकता अभियान।

चमोली(आरएनएस)।  लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन घर-घर मतदाताओं को जागरूक करने में जुटा है। विगत लोकसभा चुनाव 2019 पर नजर डाले तो जनपद के तीनों विधानसभा में 56.77 प्रतिशत मतदान हुआ था। जिसमें सबसे कम मतदान 54.84 प्रतिशत विधानसभा थराली, उसके बाद 55.81 प्रतिशत विधानसभा क्षेत्र कर्णप्रयाग और 59.66 प्रतिशत मतदान बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र में हुआ था। इस लोकसभा चुनाव में 62.10 प्रतिशत महिला और 51.44 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं ने वोट दिया।
जबकि विधानसभा चुनाव 2022 में जनपद चमोली में 61.33 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें 56.14 प्रतिशत पुरुष एवं 66.74 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पिछले लोकसभा और विधानसभा के दोनों चुनाव में पुरुषों की तुलना में महिला मतदाता ही आगे रही।
इस बार जिला प्रशासन की ओर से लोकसभा चुनाव में मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए सभी प्रयास जारी है। दिव्यांग एवं 85 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को पोस्टल वैलेट के साथ ही निर्वाचन ड्यटी पर तैनात कार्मिकों को ईडीसी से मतदान की सुविधा दी जा रही है। इसके अतिरिक्त मतदान दिवस पर आवश्यक सेवाओं से जुड़े विभागीय कार्मिकों को भी डाक मतपत्र से मतदान की व्यवस्था की गई है। जनपद से बाहर रहने वाले मतदाताओं से संपर्क और संवाद करते हुए उनको मतदान दिवस पर अपने घर गांव आकर अपने बूथ पर मतदान करने की अपील की जा रही है।
स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता सूची में दर्ज प्रत्येक मतदाता से संपर्क एवं संवाद जारी है। ऐसे दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाता जो मतदान दिवस पर अपने बूथ तक जाने में बिल्कुल सक्षम नही है उनके लिए डोली, पालकी, लाठी सहित वालंटियर की व्यवस्था की गई है।
जनपद चमोली की तीनों विधानसभा क्षेत्र में इस बार 584 मतदेय स्थल बनाए गए है। इसमें 40 मतदेय स्थलों के लिए दो दिन पहले पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। जबकि 544 मतदेय स्थलों के लिए एक दिन पहले पोलिंग पार्टी रवाना होगी। 584 मतदेय स्थलों में से 500 मतदेय स्थलों पर पोलिंग पार्टियों को पहले वाहन से और फिर कुछ दूरी पैदल तय करना होगा। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में पीठासीन अधिकारी, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय मतदान कार्मिक सहित कुल 2336 कार्मिकों की तैनाती की गई है, जबकि 236 कार्मिक रिजर्व में रहेंगे। बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 202 मतदेय स्थलों को 09 जोन और 56 सेक्टर, थराली विधानसभा में 203 मतदेय स्थलों को 07 जोन और 45 सेक्टर तथा कर्णप्रयाग विधानसभा में 179 मतदेय स्थलों को 06 जोन और 33 सेक्टर बनाते हुए जोनल और सेक्टर अधिकारी तैनात किए गए है। लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सावित्री देवी को मिला ग्रीन इंडिया सम्मान
Next: ग्वैफड़ गांव में नारी देवी ने दिया भक्तों को आशीर्वाद

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जून
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज
  • भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.