Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पोस्टल से वोट देंगे आवश्यक सेवाओं में तैनात कर्मी
  • पौड़ी

पोस्टल से वोट देंगे आवश्यक सेवाओं में तैनात कर्मी

RNS INDIA NEWS 28/03/2024
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)। आवश्यक सेवाओं के वोटरों के लिए पोस्टल वैलेट से मतदान करने की व्यवस्थाएं की जा रही है। वे सभी कार्मिक जो अपने बूथों पर ड्यूटी के कारण वोट देने नहीं जा पाएंगे, उनके लिए पोस्टल वैलेट से वोटिंग के लिए पोस्टल वैलेट मतदान केंद्र बनाएं जाएंगे। आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत स्वास्थ्य, रोडवेज, पुलिस आदि सहित कुल दस सेवाओं में तैनात कार्मिकों को यह सुविधा दी जानी है। पौड़ी जिले में अभी तक स्वास्थ्य और परिवहन विभाग में तैनात 115 कार्मिकों की सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है। पोस्टल वैलेट के सहायक नोडल अफसर अमरेंद्र चौधरी ने बताया कि विधानसभा वार इन कार्मिकों की सूची बना ली गई है। जिसमें स्वास्थ्य विभाग से कुल 74 कार्मिक ऐसे है जो अपने बूथ पर पोलिंग के दिन वोट देने नहीं जा पा रहे है। इसमें सबसे अधिक कोटद्वार विधानसभा के 33 वोटर है। इसी तरह से श्रीनगर विधानसभा के 19, चौबट्टाखाल विधानसभा से 9, लैंसडौंन से 6 और पौड़ी विधानसभा से 3 वोटर है। वहीं उत्तराखंड परिवहन विभाग से ऐसे मतदाताओं की संख्या 41 है। जिसमें कोटद्वार विधानसभा से सर्वाधिक 25, लैंसडौंन से 8, श्रीनगर से 4, यमकेश्वर से 3 वोटर के साथ ही चौबट्टाखाल विधानसभा से 1 वोटर है। नोडल अफसर के मुताबिक अभी पुलिस, पीआरडी और होमगार्ड में तैनात ऐसे कार्मिकों की सूची भी बनाई जा रही है, ताकि उन्हें भी पोस्टल से वोटिंग की सुविधा दी जा सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भत्ता नहीं मिला तो नहीं देंगे वोट
Next: डाकघर का सर्वर डाउन होने से लोग परेशान

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.