Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • केदारनाथ यात्रा में बीमार एवं अनफिट घोड़े-खच्चरों का नहीं होगा संचालन
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ यात्रा में बीमार एवं अनफिट घोड़े-खच्चरों का नहीं होगा संचालन

RNS INDIA NEWS 28/03/2024
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  आगामी केदारनाथ धाम की यात्रा को लेकर प्रशासन की तैयारियां शुरू हो गई है। किसी भी तरह से पशु क्रूरता न हो इसके लिए सभी अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित किया गया। साथ ही न्यायालय द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का हर संभव पालन करने को कहा गया। जिलाधिकारी सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में आयोजित पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक में पीपल फॉर एनिमल की सदस्य गौरी मौलखी भी मौजूद रहीं। इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि केदारनाथ यात्रा मार्ग में संचालित होने वाले घोड़े-खच्चरों के साथ किसी भी प्रकार से कोई पशु क्रूरता न हो। इस पर लगातार निगरानी रखने के लिए गठित म्यूल टास्क फोर्स के माध्यम से कड़ी नजरें रखी जाए। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि घोड़े-खच्चरों के बिना स्वास्थ्य परीक्षण के प्रमाण-पत्र निर्गत न किए जाएं जबकि स्वस्थ घोड़े-खच्चरों का ही पंजीकरण किया जाए। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए हैं कि पिछली यात्रा में जिन घोड़े-खच्चरों के मालिकों/संचालकों द्वारा पशु-क्रूरता की गई है तथा उनके विरुद्ध न्यायालय में वाद लंबित हैं ऐसे घोड़े-खच्चर मालिक/संचालकों को चिह्नित करते हुए न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन करते हुए उन्हें इस यात्रा में संचालन की अनुमति न दी जाए। साथ ही उन्हें ब्लॉक किया जाए। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि घोड़े-खच्चरों के लिए फाटा में जो पशु चिकित्सालय तैयार किया जा रहा है उसमें उप जिलाधिकारी के साथ समन्वय करते हुए पर्याप्त स्थान को चिन्हित किया जाए। ताकि यात्रा मार्ग में संचालित होने वाले घोड़े-खच्चरों के उपचार के लिए चिकित्सालय तैयार किया जा सके। उन्होंने यात्रा मार्ग में तैयार हो रहे कैंप चिकित्सालय में व्यवस्थाएं जुटाने, घोड़े-खच्चरों के लिए रहने के सेट तैयार करने, गौरीकुंड घोड़ा-पड़ाव के ऊपर सेंचुरियन क्षेत्र में किसी भी प्रकार से किसी भी घोड़े-खच्चर के डेरे एवं रहने की अनुमति न देने, यात्रा मार्ग में संचालित हो रहे घोड़े-खच्चरों के लिए चिप (इंटरनल टैग) तैयार करने, घोड़े-खच्चरों के रजिस्ट्रेशन व स्वास्थ्य प्रमाण पत्र की वैद्यता रोस्टर के संबंध में विवरण संबंधित जानकारी घोड़े-खच्चर संचालकों को भी उपलब्ध कराने, बिना पंजीकरण के घोड़े-खच्चरों का संचालन न करने आदि के निर्देश दिए। बैठक में पीपल फॉर एनिमल की सदस्य गौरी मौलखी ने कहा कि केदारनाथ यात्रा मार्ग में संचालित होने वाले घोड़े-खच्चरों के साथ किसी भी तरह से कोई पशु क्रूरता न हो। इस पर कड़ी निगरानी रखने के लिए आवश्यक व्यवस्था करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि गौरीकुंड से ऊपर रास्ते में कहीं भी किसी घोड़े-खच्चरों का डेरा न तैयार किया जाए। जबकि सूर्यास्त के बाद किसी भी घोड़े-खच्चरों का संचालन न हो। बैठक में सीवीओ डॉ. आशीष रावत, पुलिस उपाधीक्षक हर्षवर्धनी सुमन, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक लीलाधर बिष्ट, डॉ. राजीव गोयल, एसपीओ गुलाब सिंह, डॉ. अमित सिंह, डॉ. सुनील कुमार, सहायक अभियोजन अधिकारी उदय सिंह जगवाण सहित कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सोशल मीडिया पर भी एक्टिव अल्मोड़ा पुलिस, नाबालिग को किया सकुशल बरामद
Next: पुलिस ने बरामद किए दो लाख रुपये

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जून
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज
  • भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.