Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आचार संहिता समाप्त होते ही शुरू होगा पेयजल कर्मियों का आंदोलन
  • देहरादून

आचार संहिता समाप्त होते ही शुरू होगा पेयजल कर्मियों का आंदोलन

RNS INDIA NEWS 28/03/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  पेयजल के राजकीयकरण को लेकर पेयजल कर्मचारियों का आंदोलन लोकसभा चुनाव की आचार संहिता समाप्त होते ही शुरू हो जाएगा। पेयजल संयुक्त कर्मचारी मोर्चा ने पेयजल के राजकीयकरण को लेकर नए सिरे से आंदोलन खड़ा करने की तैयारी कर ली है।
मोर्चा संयोजक रमेश बिंजौला ने कहा कि शासन स्तर पर दिए गए आश्वासनों के बाद ही राजकीयकरण के आंदोलन को चुनाव आचार संहिता तक टाला गया है। आश्वासन दिया गया था कि चुनाव आचार संहिता के बीच शासन स्तर पर पेयजल के राजकीयकरण और ट्रेजरी से वेतन देने की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। ट्रेजरी से वेतन किस तरह दिया जाएगा, इसको लेकर शासन स्तर पर पूरा होमवर्क किया जाएगा। इसके लिए शासन स्तर से बाकायदा एक कमेटी भी गठित की गई।
कर्मचारी भी चुनाव आचार संहिता तक इस पूरी प्रक्रिया का इंतजार कर रहे हैं। आचार संहिता समाप्त होते ही यदि कर्मचारियों को लगेगा कि एकबार फिर उन्हें दिया गया आश्वासन पूरा नहीं किया गया है, तो आंदोलन तय है। कहा कि पेयजल के राजकीयकरण से सबसे अधिक सरकार को लाभ है। जल निगम के सेंटज का पूरा पैसा सरकार को मिलेगा। जल संस्थान के पेयजल बिलों का पैसा पूरा शासन के पास जाएगा। जो भी बजट खर्च होगा, उस पर शासन की सीधी निगरानी होगी। कर्मचारियों का भी भविष्य सुरक्षित रहेगा। कहा कि सरकार पेयजल एजेंसियों को मजबूत करे। न कि बाहरी एजेंसियों के दबाव में पेयजल एजेंसियों को खत्म करने की साजिश रची जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में फिल्म नीति से खुलेंगे तरक्की के द्वार
Next: दंपति को पीटने, मंगलसूत्र छीनने का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.