Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अन्य
  • हद में रहें ओटीटी प्लेटफार्म
  • अन्य
  • लेख

हद में रहें ओटीटी प्लेटफार्म

RNS INDIA NEWS 24/03/2024
rns featured image new

आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। लगातार चेतावनियों के बावजूद अश्लील सामग्री दिखाने पर अठारह ओटीटी प्लेटफार्म्स को बैन कर दिया है। यह कदम सूचना व प्रसारण मंत्रालय द्वारा उठाया गया।
इसके साथ ही उन्नीस वेबसाइट्स, दस एप व 57 सोशल मीडिया हैंडल्स को भी ब्लॉक किया गया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, इन प्लेटफॉर्म्स को रचनात्मक अभिव्यक्ति के नाम पर अश्लीलता फैलाने के लिए चेतावनी दी गई थी, जिसे लेकर सरकार ने कड़ी कार्रवाई करते हुए अंतत: देश भर में पाबंदी लगा दी। इस कार्रवाई के तहत फेसबुक पर 12, इंस्टाग्राम पर 17, एक्स पर 16 अकाउंट समेत यूटय़ूब के 12 अकाउंट्स पर भी पाबंदी लगाई गई है।
दुनिया भर की सरकारें अपने यहां समय-समय पर इंटरनेट पर सख्ती करती रहती हैं। चीन, उत्तर कोरिया, ईरान, तुर्किए जैसे देशों में फेसबुक, ट्वीटर तथा यूटय़ूब जैसे प्लेटफॉर्म्स पर पाबंदियां लगाने के लिए बुरी तरह बदनाम हैं। कुछ समय पहले भी भारत सरकार द्वारा 58 मोबाइल एप्स पर भी पाबंदी लगाई जा चुकी है। यह सच है कि स्क्रीन पर अश्लील कंटेट की बहुतायत है।
सरकार की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि वह ऐसे प्लेटफार्म्स को हिदायत दे। बावजूद इसके यदि वे अपनी स्थिति स्पष्ट करने में असफल होते हैं या चेतावनियों की अनदेखी करते हैं तो उन पर सख्त कार्रवाई करने में संकोच नहीं करना चाहिए, परंतु जैसे कि यह चुनावी वर्ष है, जिसे देखते हुए सरकार पर यह आरोप लगना लाजमी है कि उस पर कीचड़ उछालने वाले कंटेंट या कार्यक्रमों की पहुंच को सीमित रखने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया।
इंटरनेट के जमाने में अश्लीलता को रोकना किसी भी सिस्टम के हाथ में नहीं रहा है। यहां सब कुछ खुलेआम नजर आ रहा है। रचनात्मकता पर अंकुश लगाना कतई उचित नहीं ठहराया जा सकता। क्योंकि शील-अश्लील की बारीक रेखा को चिह्नित करना आसान नहीं है।
यह चुनाव स्वयं दर्शकों को करने की पूरी आजादी होनी चाहिए, न कि सरकारों को अंकुश लगाने में जल्दबाजी करनी चाहिए। याद रखना जरूरी है कि गूगल सबसे ज्यादा देखे जाने वाले कंटेंट की प्रतिवर्ष सूची जारी करता है, उसमें पोर्न देखने वाले भारतीयों की संख्या सबसे ज्यादा होती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नौकरी के नाम पर बीस लाख की धोखाधड़ी
Next: दो ट्रकों की भिड़ंत में चालक घायल

Related Post

rns featured image new
  • अन्य
  • अर्थ जगत
  • बाजार

थ्रेड्स एप को लेकर ट्विटर-मेटा आमने-सामने, मस्क ने जुकरबर्ग को दी कानूनी कार्रवाई की धमकी

RNS INDIA NEWS 07/07/2023 0
rns featured image new
  • लेख

डॉक्यूमेंट्री के जाल में फंस गईं पार्टियां

RNS INDIA NEWS 27/01/2023 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • लेख

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ के लिए कौन जिम्मेदार

RNS INDIA NEWS 13/01/2023 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नीट परीक्षा में अनियमितताओं पर कांग्रेस ने जताई चिंता, संगठन मजबूती पर दिया जोर
  • भाजपा की बैठक में संगठन मजबूती और विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान पर जोर
  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.