Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अन्य
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • अक्षय और टाइगर ने दिया फैंस को तोहफा, 26 मार्च को रिलीज होगी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का ट्रेलर
  • बॉलीवुड

अक्षय और टाइगर ने दिया फैंस को तोहफा, 26 मार्च को रिलीज होगी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का ट्रेलर

RNS INDIA NEWS 24/03/2024
rns featured image new

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म बड़े मियां छोटे मियां लगातार सुर्खियों में है। फिल्म के टीजर और गाने सामने आने के बाद से दर्शकों में इस फिल्म को लेकर खासा उत्साह है। दर्शक बेसब्री से फिल्म के ट्रेलर का भी इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब उनका इंतजार खत्म होने वाला है। मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है।
गौरतलब है कि फिल्म का टीजर सामने आने के बाद से दर्शक इस ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स का दावा है कि वाशु भगनानी और पूजा एंटरटेनमेंट की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का ट्रेलर दर्शकों की धडक़न बढ़ाने वाला है। अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित बड़े मियां छोटे मियां का ट्रेलर 26 मार्च को रिलीज किया जाएगा। फिल्म के जबर्दस्त एक्शन सीक्वेंस और शानदार स्टार कास्ट दर्शकों के रोमांच को बढ़ाने वाले हैं।
हाल ही में फिल्म का नया गाना वल्लाह हबीबी रिलीज किया गया था, जो दर्शकों के बीच खूब लोकप्रिय हो रहा है। ट्रेलर के रिलीज डेट की घोषणा करते हुए मेकर्स की तरफ से एक पोस्टर भी शेयर किया गया है। जिसमें अक्षय कुमार बड़े मियां तो टाइगर श्रॉफ छोटे मियां के रूप दिख रहे हैं। वहीं, उनके साथ मानुषी छिल्लर और अलाया एफ हाथ में हथियार लिए नजर आ रही हैं। फिल्म का यह पोस्टर देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि बड़े मियां छोटे मियां सभी किरदार ताबड़तोड़ एक्शन करते हुए नजर आने वाले हैं।
फिल्म को अली अब्बास जफर ने लिखा और निर्देशित किया, जिसके निर्माता वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख, जैकी भगनानी, हिमांशु किशन मेहरा और अली अब्बास जफर हैं। फिल्म ईद के मौके पर बड़े पर्दे पर 10 अप्रैल 2024 को रिलीज होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: होली पर अल्मोड़ा जनपद की पुलिस व्यवस्था चाक चौबंद
Next: वनकर्मियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • बॉलीवुड
  • राष्ट्रीय

फिल्म निर्माता सुभाष घई की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती

RNS INDIA NEWS 08/12/2024 0
cirkus
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन

रणवीर सिंह की सर्कस रिलीज के दिन हुई ऑनलाइन लीक, एचडी प्रिंट में उपलब्ध

RNS INDIA NEWS 24/12/2022 0
rns featured image new
  • बॉलीवुड

दृश्यम 2 की हो रही शानदार कमाई, पहले दिन भूल भुलैया 2 का तोड़ा रिकॉर्ड

RNS INDIA NEWS 19/11/2022 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
  • एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश
  • बागेश्वर में 962 ग्राम चरस के साथ तीन युवक गिरफ्तार
  • कसार जात्रा फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन, लोक संस्कृति और महिला सहभागिता रही आकर्षण का केंद्र
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.